Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday OTT Release: ‘घमासान’ से ‘विश्वनाथ एंड संस’ तक, OTT पर धमाल मचाने आ रही हैं ये 6 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Release: इस बार शुक्रवार को ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.

Friday OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही मजेदार और रोमांचक होने वाला है. इस बार फ्राइडे को ओटीटी पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी, क्राइम, फ्रीडम फाइटर्स की लड़ाई और फैमिली ड्रामा से भरी कई एंटरटेनिंग कहानियां देखने को मिलेंगी. इस वीक बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की हिट फिल्में रिलीज की जाएंगी. चलिए, एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.  

घमासान

प्रतीक गांधी और अर्शद वारसी की आने वाली क्राइम ड्रामा फिल्म 11 सितंबर को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अर्शद वारसी खूंखार डकैत महाराज के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, प्रतीक गांधी उस एसटीएफ अधिकारी का किरदार निभाएंगे, जो उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बेचैन हैं. फिल्म में डकैत और पुलिस के बीच चूहे-बिल्ली का खतरनाक खेल देखने को मिलेगा.

---Advertisement---

प्रिंस ऑफ मॉलिवुड

इस हफ्ते ओटीटी पर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कॉमेडी-ड्रामा मूवी 'प्रिंस ऑफ मॉलिवुड' रिलीज होगी. इस फिल्म में आपको एक ऐसे व्यक्ति की कहानी देखने को मिलेगी, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.

द रिवोल्यूशनरीज

भुवन बाम, प्रतिभा रांता, गुरफतेह पीरजादा और रोहित सराफ जैसे सितारों से सजी ये सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. सीरीज में स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल, बाघा जतिन, रासबिहारी बोस और प्रतिभा लाहिड़ी की कहानी दिखाई गई है. अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इस सीरीज में बंगाल और पंजाब में अंग्रेजों के खिलाफ हुई सशस्त्र क्रांति की लड़ाई दिखाई गई है.

---Advertisement---

गो टीम!

नेटफ्लिक्स पर 11 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'गो टीम!' एक स्पैनिश डार्क कॉमेडी ड्रामा है, जो आर्थिक संकट से जूझ रही एक कंपनी के कर्मचारियों की कहानी है. इन सभी कर्मचारियों को खबर मिलती है कि कंपनी बड़े लेवल पर लेऑफ करने वाली है.

अली बाबा और 40 भूत

ये एक हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज है, जो जियोहॉटस्टार पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली है. इस सीरीज में दादी-नानी की भूत-प्रेत वाली खतरनाक कहानियों को एक नया मोड़ दिया गया है. इस सीरीज की कहानी न्यूरोसाइकोलॉजी एक्सपर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पिता को ढूंढते हुए अलौकिक दुनिया में कदम रखती है.

---Advertisement---

विश्वनाथ एंड संस

सूर्या और ममिता बैजू की ये फैमिली ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है. ये फिल्म 11 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.    

First published on: Sep 10, 2026 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola