Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी ये सीरीज, महज 12 दिनों में मिले 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' की इमेज से बाहर निकलकर इमरान हाशमी अब ओटीटी के नए किंग बन गए हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नीरज पांडे की सीरीज 'तस्करी' ने न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल स्तर पर तहलका मचा दिया है. नेटफ्लिक्स के आधिकारिक डेटा प्लेटफॉर्म 'तुडुम' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में दुनियाभर के नॉन-इंग्लिश शोज की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. इसने नेटफ्लिक्स की पुरानी हिट्स जैसे 'सेक्रेड गेम्स' के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' की इमेज से बाहर निकलकर इमरान हाशमी अब ओटीटी के नए किंग बन गए हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नीरज पांडे की सीरीज 'तस्करी' ने न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल स्तर पर तहलका मचा दिया है. नेटफ्लिक्स के आधिकारिक डेटा प्लेटफॉर्म 'तुडुम' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में दुनियाभर के नॉन-इंग्लिश शोज की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. इसने नेटफ्लिक्स की पुरानी हिट्स जैसे 'सेक्रेड गेम्स' के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.

ग्लोबल नंबर 1 का खिताब- 'तस्करी' पहली ऐसी भारतीय वेब सीरीज बन गई है, जिसने नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट में सीधे नंबर 1 पर डेब्यू किया है. इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कोरियन ड्रामा 'कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड?' और 'जुजुत्सु काइसेन सीजन 3' जैसे शोज को भी पीछे छोड़ दिया है.

---Advertisement---

इमरान हाशमी का 'अर्जुन मीणा' वाला अवतार- सीरीज में इमरान हाशमी ने अर्जुन मीणा नामक एक ईमानदार और तेज-तर्रार कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभाई है. उनके शांत और सधे हुए अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है. इमरान ने साबित कर दिया है कि वह एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार को भी उतनी ही शिद्दत से निभा सकते हैं.

कस्टम्स की अनकही कहानी- आमतौर पर फिल्मों में तस्करों की कहानी दिखाई जाती है, लेकिन नीरज पांडे ने इस बार इंडियन कस्टम्स सर्विस के उन गुमनाम नायकों की कहानी दिखाई है जो एयरपोर्ट पर तस्करी को रोकने के लिए दिन-रात काम करते हैं. सीरीज में मुंबई एयरपोर्ट पर होने वाली सोने और ड्रग्स की तस्करी के पेचीदा तरीकों को दिखाया गया है.

---Advertisement---

पावरफुल स्टारकास्ट- इमरान हाशमी के साथ फिल्म में शरद केलकर (बड़ा चौधरी के रूप में) विलेन के दमदार किरदार में हैं. इनके अलावा अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू और जोया अफरोज ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. शरद और इमरान के बीच का 'कैट एंड माउस' गेम सीरीज का मुख्य आकर्षण है.

5.4 मिलियन व्यूज और बढ़ता ग्राफ- रिलीज के पहले हफ्ते (12-18 जनवरी) में ही इसे 5.4 मिलियन से अधिक यूनिक व्यूज मिले, जो समय के साथ अब 50 मिलियन व्यूज के करीब पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म की IMDb रेटिंग 7.3 बनी हुई है, जो इसके बेहतरीन कंटेंट का प्रमाण है. अगर आप सस्पेंस, थ्रिलर और असली घटनाओं से प्रेरित कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है. यह दिखाती है कि कैसे कस्टम अफसर डेटा एनालिसिस और शातिर चालों के जरिए तस्करों के सिंडिकेट को ध्वस्त करते हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 05, 2026 05:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola