Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा इमरान हाशमी की फिल्म की टीजर, जानें डिटेल्स

---विज्ञापन---

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन' साल 2007 में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म का सीक्वल 'आवारापन 2' जल्द ही आने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. काफी समय से फिल्म की शूटिंग चल रही है. इसी बीच फिल्म के टीजर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा. आइए जानते हैं इससे जुड़ी नई जानकारी.

इस दिन रिलीज होगा आवारापन 2 का टीजर

दरअसल, 'आवारापन 2' साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट  है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' का टीजर 29 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस तारीख को इसलिए चुना है क्योंकि इसी दिन 'आवारापन' की रिलीज के 19 साल पूरे हो जाएंगे.

---Advertisement---

आवारापन 2 की होगी बंटवारा 1947 के साथ टक्कर

वहीं, 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से होगी, जो इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

आवारापन 2 टीजर के बाद रिलीज होगा म्यूजिक

इसके अलावा, मेकर्स फिल्म का लोगो जारी करने और टीजर लॉन्च की तैयारियों में जुटे हुए हैं. लोगो जारी करने के साथ ही टीजर की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. इसके बाद फिल्म का म्यूजिक लॉन्च होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले पार्ट के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, इसलिए लोगों को उम्मीद है कि दूसरे पार्ट का संगीत भी शानदार होगा.

---Advertisement---

आवारापन 2 में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें कि 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं, शबाना आजमी फिल्म में निगेटिव किरदार निभाती दिखाई देंगी. यह फिल्म विशेष फिल्म्स के बैनर तले बन रही है. इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जो फिल्मिस्तान, राम सिंह चार्ली और नोटबुक जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

आवारापन में नजर आए थे ये कलाकार

गौरतलब है कि साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन, आशुतोष राणा और पूरब कोहली जैसे कलाकार नजर आए थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  सफल नहीं रही थी, लेकिन बाद में इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. खासकर इसके गाने और कहानी आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 27, 2026 09:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola