---विज्ञापन---
Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: ‘धुरंधर 2’ के बाद ‘दृश्यम 3’ का जलवा, 12 दिन में दुनियाभर में छाप डाले 500 करोड़, बनाया ये रिकॉर्ड
Drishyam 3 Day 12 Box Office Collection: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, फिल्म ने रिलीज के 12 दिन बाद कई रिकॉर्ड्स को ब्रेक किया, तो कई नए रिकॉर्ड्स बनाए, जिनमें खुद अजय देवगन की फिल्में शामिल हैं, जिसे विजय सालगांवकर की फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है. आइए एक नजर डालते हैं इन आंकड़ों पर....
Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. विजय सालगांवकर बनकर एक बार फिर पर्दे पर लौटे अजय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सस्पेंस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज के महज 12 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने अजय देवगन के करियर में एक नया इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.
12 दिन में दुनियाभर में कमाए 500 करोड़
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
क्या कहती है रिपोर्ट?
इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, विदेशों से करीब 114 करोड़ रुपये की कमाई के बाद इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस तरह अजय देवगन की यह फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये कमाने वाली उनके करियर की पहली फिल्म बन गई है.
'दृश्यम 3' अजय देवगन की इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
'दृश्यम 3' की इस कामयाबी ने अजय देवगन की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं. उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 372.50 करोड़ रुपये बताया गया था. वहीं, हिंदी 'दृश्यम 2' ने दुनियाभर में करीब 342.31 करोड़ रुपये कमाए थे. अब तीसरे पार्ट ने दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
पहले हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर दिखा जलवा
फिल्म की कमाई में पहले हफ्ते के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शुरुआती दिनों में शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म ने पहले सप्ताह में करीब 245.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही. हालांकि, वीकडेज में कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार रहा.
2026 की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी
500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के साथ ही 'दृश्यम 3' साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का नाम है. वहीं, अजय देवगन की फिल्म ने 'बॉर्डर 2' और 'हनुमान अंश' को पीछे छोड़ दिया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में विजय सालगांवकर की यह कहानी कमाई के कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.