Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zee5 से Satluj के हटाए जाने पर टूटे दिलजीत दोसांझ! बोले- हमने कभी किसी से…

---विज्ञापन---

Diljit Dosanjh Breaks Silence on Satluj Removed OTT: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म 'सतलुज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दिलजीत की फिल्म 'सतलुज' 3 साल की लंबी लड़ाई के बाद 3 जुलाई को Zee5 पर रिलीज हुई थी. लेकिन यहां से भी फिल्म को 3 दिन के अंदर हटा दिया गया. ओटीटी से फिल्म के हटने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. वहीं, अब इस मामले पर अब खुद दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन सामने आया है. जहां उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही इस बात का आभास था कि इस फिल्म के साथ ऐसा कुछ होने वाला है, लेकिन ये नहीं पता था कि ये सब इतनी जल्दी होगा. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर आगे क्या कुछ कहा है.

इसका प्रमोशन नहीं किया...

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने फिल्म 'सतलुज' को लेकर हो रहे विवाद पर खुलकर बात की है. वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने बताया कि उनकी टीम को शुरू से ही इस बात का अंदाजा था, इसीलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन नहीं किया था.

---Advertisement---

मदद नहीं मांगी...

इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ ने कहा कि 'सतलुज' की रिलीज के लिए सालों लड़ने के बावजूद, उन्होंने कभी भी बॉलीवुड या पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से इसकी रिलीज के लिए मदद नहीं मांगी. दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'हम पिछले तीन-चार सालों से इस फिल्म को रिलीज करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.'

हमने यह लड़ाई खुद लड़ी

दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'हमने कभी किसी से मदद नहीं मांगी. मैंने न तो अपने इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति से, न ही बॉलीवुड के किसी व्यक्ति से हमारी फिल्म को रिलीज करवाने, हमारा सपोर्ट करने या हमारे साथ खड़े रहने के लिए कहा. हमने यह लड़ाई खुद लड़ी है. हर किसी को लगता है कि उसका अपना संघर्ष सबसे बड़ा है. हमने भी अपनी फिल्म को दर्शकों तक खुद पहुंचाया.'

---Advertisement---

मैं आखिरी दम तक...

दिलजीत दोसांझ ने आखिर में एक मैसेज देते हुए कहा, 'आप मुझे जितना चाहें परेशान कर सकते हैं. मैं आखिरी दम तक पंजाब के साथ हूं. लेकिन अब मुझे इस बात की तसल्ली है कि फिल्म हर घर तक पहुंच गई है. आपके पास फिल्म है, लोगों ने इसे डाउनलोड किया है, और आज की युवा पीढ़ी इसके बारे में बात कर रही है.'  

First published on: Jul 06, 2026 07:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola