---विज्ञापन---
‘ब्रेस्ट साइज बढ़ाने’ की इस हसीना को मिली थी सलाह, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खोली इंडस्ट्री की पोल
बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसेस हमेशा अपने लुक्स का खास ख्याल रखते हैं. वे अपनी स्किन केयर, ड्रेसिंग स्टाइल और फिटनेस पर भी खूब ध्यान देते हैं ताकि बेहतर दिख सकें. हालांकि, कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती निखारने के लिए कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है. कई बार इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. वहीं, कई एक्ट्रेसेस ने खुलासा किया है कि उन्हें निर्देशक, कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्म मेकर्स की ओर से भी प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई. अब एक एक्ट्रेस ने हाल ही खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट साइज बढ़ाने और लिप फिलर्स करवाने की सलाह दी गई थीय साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर अपनी बात रखी.
बॉलीवुज के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर बोलीं दिया मिर्जा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दिया मिर्जा की, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. एक बार फिर उन्होंने इंडस्ट्री में बने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर बात की. उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह फीमेल कलाकारों पर हमेशा खूबसूरत दिखने का दबाव बनाया जाता है. इतना ही नहीं, उन्हें भी अपने लुक्स में बदलाव करने की सलाह दी गई थी.
दिया को मिली थी खूबसूरती बढ़ाने की सलाह
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिया मिर्जा ने बॉलीवुड के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें होठों में फिलर्स लगवाने और ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने की सलाह दी गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की सलाह उन्हें हमेशा पुरुषों से ही मिली.
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने की दिया को मिली थी सलाह
दिया मिर्जा ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार उम्र और लुक्स को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि उनसे कई बार कहा गया कि अगर वह अपने होठों और ब्रेस्ट साइज में बदलाव करेंगी तो ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी. उन्होंने कहा, "यह सलाह हमेशा पुरुषों से ही मिली है. किसी महिला ने कभी मुझसे ऐसा नहीं कहा कि अपने होठों पर इंजेक्शन लगाओ या ब्रेस्ट साइज बढ़ाओ."
दिया के आत्मविश्वास में आई थी कमी
अभिनेत्री ने आगे कहा कि लगातार इस तरह की सलाह मिलने से उनका आत्मविश्वास प्रभावित हुआ और वह खुद में कमियां महसूस करने लगी थीं. उन्होंने बताया कि ऐसी बातें उन्हें कई निर्देशकों और फिल्ममेकर्स से सुनने को मिलीं. जबकि इससे पहले वह दो ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी थीं, फिर भी वह खुद को कम आंकने लगी थीं.
फिल्म इक्का में दिखी थीं दिया
अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो दिया मिर्जा हाल ही में सनी देओल और अक्षय कुमार के साथ नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' में नजर आई थीं, जो 10 जुलाई को रिलीज हुई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.