टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के परिवार पर एक बार फिर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। खुद लीवर कैंसर के इलाज और रिकवरी के दौर से गुजर रहीं दीपिका अब अपनी मां की खराब तबीयत को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि उनकी मां रेनू कक्कड़ को पेट में लगातार दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दीपिका के मुताबिक, शुरुआत में परिवार को लगा कि यह फूड इंफेक्शन हो सकता है। डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां और एंटीबायोटिक्स दी गईं, लेकिन दर्द में कोई खास राहत नहीं मिली। इसके बाद दोबारा डॉक्टर से परामर्श लिया गया और दवाइयां बदली गईं। हालांकि स्थिति पूरी तरह ठीक न होने पर 13 जुलाई को उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया, जहां कई जरूरी मेडिकल जांचें की गईं। राहत की बात यह रही कि सभी टेस्ट रिपोर्ट्स सामान्य आईं और किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों का मानना है कि संभवतः किसी दवा के रिएक्शन की वजह से उनकी मां को लगातार पेट दर्द हो रहा था। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है और दर्द में भी काफी कमी आई है। डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, लेकिन एहतियात के तौर पर कुछ दिनों तक अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दीपिका खुद भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। ऐसे में मां की तबीयत बिगड़ना उनके लिए भावनात्मक रूप से कठिन समय है। व्लॉग सामने आने के बाद फैंस लगातार उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Deepika Kakkar Breaks Down as Mother Gets Hospitalized। सिमर की जिंदगी में आया ‘भूचाल’ ! जानिए मामला
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के परिवार पर एक बार फिर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। खुद लीवर कैंसर के इलाज और रिकवरी के दौर से गुजर रहीं दीपिका अब अपनी मां की खराब तबीयत को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि उनकी मां रेनू कक्कड़ को पेट में लगातार दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
First published on: Jul 18, 2026 01:26 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola