Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस संभावना सेठ ने दिखाई अपने जुड़वां बच्चों की पहली झलक, बेटा-बेटी का रखा ये नाम

Sambhavna Seth baby: हाल ही में जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने बच्चों की पहली झलक दिखाई है. कपल ने बच्चों के नामों का भी खुलासा किया है.

---विज्ञापन---

Sambhavna Seth baby
Sambhavna Seth baby

Sambhavna Seth baby: टीवी की मशहूर अदाकारा संभावना सेठ ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. अब जाकर एक्ट्रेस ने अपने जुड़वा बच्चों का नाम रिवील किया और सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी फैमिली तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दोनों बच्चों का परिचय कराया है. बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

बेटे का नाम ‘युगार्थ’ और बेटी का नाम ‘ध्वजा’

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना सेठ ने लिखा, ‘Meet Our Son ‘Yugaarth’ and Daughter ‘Dhwajah’. तस्वीरों में संभावना अपने पति अविनाश द्विवेदी संग बच्चों को गोद में लिए दिख रही हैं. संभावना ने लाल रंग की कुर्ती पहनी हुई हैं, जबकि उनके पति अविनाश द्विवेदी नीले रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं. दोनों अपने जुड़वा बच्चों को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं. हालांकि, कपल ने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया और उनके चेहरे इमोजी से छिपाए हैं. तस्वीरों में कपल अपने नन्हे बच्चों को निहारते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

संभावना ने अपने बेटे का नाम ‘युगार्थ’ और बेटी का नाम ‘ध्वजा’ रखा है. पति-पत्नी, दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे हैं.

मां बनने के लिए एक्ट्रेस ने किए लाखों जतन

बता दें संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने 4 जून 2026 को सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था. ये पल संभावना के लिए बेहद खास था, क्योंकि दोनों ने लगभग 10 साल तक पैरेंट बनने के लिए लंबा संघर्ष किया. इस सफर में संभावना को कई बार निराशा का सामना करना पड़ा. मां बनने के लिए एक्ट्रेस को हजारों जतन करने पड़े. संभावना ने पहले कई बार बताया था कि उन्होंने कई IVF साइकल करवाए, कई बार गर्भपात का दर्द झेला और लंबे समय तक नैचुरल तरीके से भी परिवार बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

सरोगेसी से जन्में बच्चें

हालांकि बाद में सरोगेसी के जरिए एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया और अब उन्होंने अपने बच्चों के खूबसूरत नामकरण भी किया है. जैसे ही संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा किया, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे लगातार कपल और बच्चों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. फैंस को बच्चों का नाम भी काफी यूनिक लग रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 18, 2026 04:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola