Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजेश शर्मा को मिली अस्पताल से छुट्टी, जानिए अब कैसी है एक्टर की तबीयत, जल्द जाएंगे विदेश

Rajesh Sharma Health Update: एक्टर राजेश शर्मा की सेहत में अब सुधार हो रहा है. उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

Rajesh Sharma Health Update
Rajesh Sharma Health Update

Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा इस महीने की शुरुआत से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. खबर आई थी कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) को शूटिंग के दौरान अचानक तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिल्मी दुनिया के कलाकार और राजेश के फैंस लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे. खबर है कि अब एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ी थी राजेश शर्मा की तबियत

प्रभास की फिल्म फौजी के दौरान अचानक राजेश शर्मा की तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद वो कोलकाता गए और इलाज के लिए उन्हें ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. शुरुआत में एक्टर की तबीयत सीरियस बताई जा रही थी. हालांकि बाद में उनके मैनेजर ने साफ किया था कि अब राजेश बिल्कुल ठीक हैं और उनका तेजी से चल रहा है.

---विज्ञापन---

अस्पताल से घर लौटे राजेश शर्मा

अब फाइनली राजेश शर्मा की सेहत पर हेल्थ अपडेट आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो अभी मुंबई में अपने घर पर लौट आए हैं. FWICE (फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़) के प्रेसिडेंट BN तिवारी ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया, ‘राजेश शर्मा जी को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है. वो अभी मुंबई में अपने घर पर ठीक हो रहे हैं. वो आने वाले दिनों में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विदेश भी जाने वाले हैं. ‘

शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ी थी तबियत

बता दें 8 जुलाई 2026 को अचानक राजेश शर्मा की तबियत तब बिगड़ी जब वो हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान वह लोकल टेक्नीशियन के साथ बातचीत कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें एक कीड़े ने काट लिया. उस समय ये घटना गंभीर नहीं लगी, लेकिन फिर अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्हें अपने दाहिने पैर में तेज दर्द होने लगा, तेज बुखार आ गया और बेचैनी होने लगे. इसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस घटना की जानकारी अभिनेत्री सुदीप्ता चटर्जी और फिल्म निर्माता-निर्मात्री अग्निदेव चटर्जी ने दी थी.

---विज्ञापन---

इस वजह से ले जाया गया था अस्पताल

हालांकि बाद में एक्टर के मैनेजर ने स्पष्ट किया था कि राजेश को किसी कीड़े ने नहीं काटा था. एक्टर राजेश शर्मा के मैनेजर सुभाशीष पांडा ने बताया था, ‘जो खबरें फैल रही हैं कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, वो खबरें सब झूठी हैं. सही बात तो यह है कि कुछ दिनों पहले राजेश शर्मा की शुगर हाई हो गई थी, इसके बाद उनके पैर में अचानक खुजली होने लगी और पैर में खुजाने के बाद अचानक खून आने लगा. जिसके 1 घंटे बाद उनका पैर पूरी तरीके से सूज गया, फिर उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. लेकिन एक्टर अब पूरे तरीके से स्वस्थ हैं और उनकी जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी.’

First published on: Jul 18, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola