Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Dhurandhar’ के जमील जमाली ने नोरा फतेही के साथ लगाए ठुमके, राकेश बेदी ने एक्ट्रेस पर कहा-‘कितना झूठ बोलती है ये…’

---विज्ञापन---

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अगर किसी किरदार ने धुरंधर द रिवेंज से लाइमलाइट बटोरी तो वो हैं राकेश बेदी. जिन्होंने जमील जमाली का रोल अदा किया था. उनके इस किरदार की जमकर तारीफ भी हुई है. राकेश बेदी को इस रोल के जमकर लाइमलाइट मिल रही है. हाल ही में वह एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ डांस करते हुए नजर आए हैं. उन्होंने इस डांस सेगमेंट को लेकर अपने विचार साझा किए हैं.

राकेश बेदी ने शेयर किया नोरा संग वीडियो

दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह नोरा फतेही के साथ एक डांस नंबर की शूटिंग कर रहे हैं. एक्टर ने इसकी झलकियां भी शेयर की हैं. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, " आज मैं भारत की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक के साथ शूटिंग कर रहा हूं. सबसे बड़ी सेनसेशन, बेहतरीन एक्ट्रेस, बेहतरीन डांसर. कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही. इसके बाद वीडियो में नोरा भी नजर आईं और उन्होंने लोगों को हाय कहकर अभिवादन किया.

---Advertisement---

राकेश ने नोरा संग किया डांस

नोरा ने कहा, " हाय सर, हमें आपके साथ काम करके बहुत खुशी हो रही है. इसपर राकेश ने भी कहा कि मुझे भी आपके साथ काम करके खुशी हो रही है और उम्मीद करता हूं आपको भी हो रही होगी. इस पर नोरा ने जवाब दिया, "आप कमाल कर रहे हैं सर. इसपर राकेश ने कहा, " मैंने आपके साथ कंपीट करने की पूरी कोशिश की है. इसके बाद नोरा ने फिर कहा, " आपका डांस बहुत अच्छा है, आपने बहुत अच्छा किया. मैं इस गाने को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, ताकि सब आपको डांस मूव्स देख सकें.

राकेश ने नोरा को कहा झूठी

जिसके बाद राकेश ने मजाकिया अंदाज में कहा, " ये कितना झूठ बोलती है. जिसपर नोरा जोर से हंसने लगती हैं और कहती हैं, 'नहीं, मैं सच बोल रही हूं. मैं कह रही हूं कि सर ने कमाल कर दिया है इसमें वाकई बहुत अच्छा माहौल है. इस गाने को सुनकर ही यकीन होगा. हम चाहते हैं कि आप लोग इसे देखें. मुझे लगता है कि हर शादी में लोग यही गाना बजाएंगे.

---Advertisement---

धुरंधर में जमील जमाली के रोल में दिखे थे राकेश

राकेश बेदी ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज में जमील जमाली का रोल अदा किया था. जो कि एक पाकिस्तानी राजनेता होता है. हालांकि असल में वह एक भारतीय स्पाई होते हैं, जो कि 45 साल पहले पाकिस्तान जाते हैं और वहां की राजनीति में कदम रखते हैं.

धुरंधर 2 कलेक्शन

वहीं, फिल्म को लेकर बात करें तो धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी शानदार कमाई कर रही है. मूवी ने दुनिया भर में 1790 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसके पहले पार्ट धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था.

---Advertisement---
First published on: May 06, 2026 10:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola