Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पाकिस्तान में ‘Dhurandhar 2’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, क्रेज ऐसा कि Netflix हो गया क्रैश

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है और रिलीज के साथ ही इसने पाकिस्तान में तहलका मचा दिया है. दिलचस्प बात यह है कि जब इसका पहला पार्ट आया था, तब कराची के लियारी में फैले आतंकवादी नेटवर्क की कहानी दिखाने के कारण इसे पाकिस्तान के सिनेमाघरों में बैन कर दिया गया था. हालांकि, ओटीटी पर आते ही यह वहां नंबर 1 ट्रेंड करने लगी थी. अब दूसरे पार्ट को लेकर पाकिस्तानी दर्शकों में इस कदर उत्सुकता थी कि रात 12 बजे फिल्म लाइव होते ही भारी ट्रैफिक के कारण नेटफ्लिक्स का सर्वर क्रैश हो गया, जिसकी पुष्टि वहां के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स ने भी की है.

रिलीज होते ही क्रैश हुआ सर्वर

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया कि जैसे ही रात के 12 बजे नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर 2' अपलोड हुई, मिनटों में ही भारी ट्रैफिक की वजह से वहां नेटफ्लिक्स डाउन हो गया.

---Advertisement---

बैन के बावजूद देखने की होड़

फिल्म के पहले पार्ट को प्रोपेगेंडा बताते हुए पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया गया था. इसके बावजूद, वहां की जनता में फिल्म को देखने का इतना तगड़ा शौक है कि वे इसके एक्सटेंडेड और अनकट वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

रणवीर सिंह के 'हमजा' किरदार का जलवा

फिल्म में रणवीर सिंह ने 'हमजा' नाम के एक जासूस का रोल प्ले किया है. उनके इस दमदार और स्टाइलिश किरदार की चर्चा सीमा पार भी खूब हो रही है और लोग उनके स्क्रीन प्रेजेंस को काफी पसंद कर रहे हैं.

---Advertisement---

कहानी को लेकर उत्सुकता

पाकिस्तान के दर्शकों में इस बात को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है कि फिल्म में कराची और लियारी के बैकड्रॉप को किस तरह फिल्माया गया है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म में दिखाई गई बातें कितनी सच हैं या कितनी झूठ, यह देखने के लिए भी लोग इसे खूब सर्च कर रहे हैं.

भारत में रिलीज का अलग प्लान

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है, वहीं भारत में इसके राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जहां यह 5 जून को रिलीज की जाएगी. वहीं 4 जून को इसका ग्रांड डिजिटल प्रीमियर होगा.

---Advertisement---
First published on: May 16, 2026 11:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola