Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

27 साल छोटी इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे Dharmendra, हेमा मालिनी से मिल गई थी वॉर्निंग

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र ने दो शादियां रचाई. वहीं फिल्मों के दौरान उनका नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा. एक बार वो खुद से 27 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में बुरी तरह गिरफ्त हो गए थे. इसकी खबर होते ही उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सख्त कदम उठाया था.

27 साल छोटी हसीना से प्यार

बॉलीवुड के हीमैन यानी सुपरस्टार धमेंद्र आज हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के दिल पर राज करती हैं. फिल्मों के अलावा धर्मेंद्र अपनी निजी लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. दो शादियां रचाने के बाद भी धर्मेंद्र एक बार खुद से 27 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी.

---Advertisement---

अनीता राज-धर्मेंद्र का अफेयर

बात है 80 के दशक की जब धर्मेंद्र अपने करियर के पीक पर थे. दो बार शादी रचा चुके धर्मेंद्र का नाम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एक्ट्रेस अनिता राज से जुड़ने लगा. दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं, जिसके बाद दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे.

ऑनस्क्रीन जोड़ी थी सुपरहिट

आज अनीता टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं. वहीं 80 के दशक में वो बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस रह चुकी हैं. धर्मेंद्र संग इनकी जोड़ी सुपरहिट थी. फिल्मों के साथ ही धर्मेंद्र संग उनकी नजदकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया था. फिल्म ‘नौकर बीवी’ में अनीता ने धर्मेंद्र संग काम किया था.

---Advertisement---

हेमा मालिनी रह गई थीं हैरान

कहा जाता है कि धर्मेंद्र एक्ट्रेस अनीता राज से बेहद प्यार करने लगे थे. दो बार शादी रचाने के बाद भी धर्मेंद्र अनीता से दिल लगा बैठे थे. अनीता संग उनके अफेयर के चर्चे हर जगह होने लगे थे. दोनों के प्यार के किस्से सुन पत्नी हेमा मालिनी हैरान रह गई थीं. ऐसे में हेमा मालिनी ने सख्त कदम उठाया.

हेमा मालिनी ने डाली थी धमकी

पति धर्मेंद्र के इस अफेयर को लेकर हेमा मालिनी काफी परेशान हो गई थीं. स्थिति ऐसी थी कि वो धर्मेंद्र संग शादी भी तोड़ सकती थी. ऐसे में हेमा मालिनी ने अनीता को धर्मेंद्र से दूर रहने की धमकी भी दी थी. हालांकि कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए और फिर अनीता-धर्मेंद्र ने कभी साथ काम नहीं किया.

First published on: Apr 29, 2026 05:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.