Shah Rukh Khan Heroine Boyfriends List: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बते’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. कहते हैं एक्ट्रेस के दो या तीन नहीं बल्कि पांच-पांच अफेयर चल रहे हैं. उनके बॉयफ्रेंड की लिस्ट बहुत लंबी है. इसके अलावा, किम शर्मा ने चार बार सगाई भी की और एक शादी भी की. उनकी ये शादी भी कुछ सालों में टूट गई और उनका तलाक हो गया.
किम शर्मा के अफेयर्स और सगाई की बात करें तो किम शर्मा ने भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट किया था. लोगों को लगा कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. वहीं यह भी खबर आई थी कि उनका एक स्पेनिश सिटीजन केयरलॉस मैरिन से भी रिश्ता था और दोनों की सगाई भी हो गई थी. लेकिन उनका यह रिश्ता भी टूट गया. जिसके बाद किम शर्मा का नाम फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना से जुड़ा था. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था. लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…