---विज्ञापन---
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: शनिवार को अजय देवगन की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें Day 2 का कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को रिलीज हुए आज 2 दिन पूरे हो गए हैं. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन भी कमाल कर दिखाया है. अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स रिव्यू मिले, जिसमें ज्यादातर रिएक्शन नेगेटिव थे. इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन बहुत ही ज्यादा अच्छी कमाई की है. चलिए, आपको बताते हैं कि फिल्म 'धमाल 4' ने पिछले 2 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.
'धमाल 4' ने दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और अरशद वारसी की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म 'धमाल 4' की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो अजय देवगन की इस मूवी ने दो दिनों के अंदर दुनिया भर में 48.80 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है.
फिल्म की ऑक्यूपेंसी
Sacnilk के अनुसार, 'धमाल 4' ने शुक्रवार को 10,669 शो में 24% ऑक्यूपेंसी के साथ सिर्फ 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की. वहीं, दूसरे शनिवार को फिल्म का असली पावर देखने को मिला. दूसरे दिन फिल्म ने 10,953 शो में 35.0% ऑक्यूपेंसी के साथ 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिन की तुलना में 60.7% ज्यादा है.
'धमाल 4' की कास्ट
फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, विजय पाटकर, अक्षरा पडवा, रियांश डाभी और गोपालदास सेठ भी अहम भूमिका में है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.