---विज्ञापन---
बॉलीवुड इतिहास का वो इकलौता एक्टर, जिसके काले कोट पर कोर्ट ने लगा दी थी पाबंदी; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक एक्टर का नाम एक ऐसी जादुई पर्सनैलिटी के रूप में दर्ज है, जिनका स्टाइल और अंदाज आज भी मिसाल माना जाता है. 50 और 60 के दशक के इस अभिनेता की दीवानगी का आलम यह था कि उनके पहनावे को लेकर देश के कानून तक को हस्तक्षेप करना पड़ा. यह बॉलीवुड इतिहास का शायद इकलौता ऐसा मामला है, जब किसी एक्टर के 'काले कोट' पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी.
कौन था ये एक्टर?
दरअसल इस एक्टर का नाम देव आनंद है, जो बॉलीवुड में स्टाइलिश हीरो की परिभाषा बदल दी थी. उनकी सफेद शर्ट और काले कोट की जोड़ी उस समय के युवाओं के लिए सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड बन गई थी. वे जहां भी जाते, उन्हें कॉपी करने वालों की भीड़ लग जाती थी.
फीमेल फैंस का बेपनाह जुनून
देव साहब की लोकप्रियता लड़कियों के बीच इतनी अधिक थी कि वे उनकी एक झलक के लिए घंटों कतारों में खड़ी रहती थीं. कहा जाता है कि जब वे काला कोट पहनकर निकलते थे, तो सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो जाता था और लोग छतों के छज्जों पर चढ़ जाते थे.
कानून को देना पड़ा दखल
भारतीय सिनेमा में यह पहली बार हुआ जब किसी अभिनेता के कपड़ों की वजह से शांति भंग होने का खतरा पैदा हुआ. भीड़ को अनियंत्रित होने से बचाने और सुरक्षा कारणों से अदालत ने उन्हें सार्वजनिक समारोहों में काला कोट न पहनने की हिदायत दी थी.
'जिद्दी' से मिली पहचान
देव आनंद ने 1946 में शुरुआत की थी, लेकिन 1948 की फिल्म 'जिद्दी' ने उन्हें असली सुपरस्टार बनाया. इसके बाद उन्होंने 'गाइड', 'जॉनी मेरा नाम' और 'ज्वेल थीफ' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जो आज भी कल्ट मानी जाती हैं.
सदाबहार अभिनेता का करियर
लगभग 65 सालों तक सिनेमा पर राज करने वाले देव साहब का निधन साल 2011 में हुआ. उन्होंने अंतिम समय तक सिनेमा के लिए काम किया और आज भी वे अपने 'नवाबिया' अंदाज के लिए दुनिया भर में याद किए जाते हैं.