Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तुम सीरियस…’, दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन बिपाशा बसु ने दिया ऐसा रिएक्शन, लोगों का चकराया माथा

बॉलीवुड का पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी का वेलकम किया और दशहरे के खास मौके पर उन्होंने अपनी लाडली का नाम दुनिया के सामने रखा. जिसपर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक खूब प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन इस बीच बिपाशा बासु का कमेंट सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है, जानें क्यों?

Deepika Padukone Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के मौके पर अपनी छोटी बेटी का नाम दुनिया के सामने रिवील किया. कपल ने अपनी लाडली का नाम 'देवी पादुकोण सिंह' रखा है, लेकिन इस नाम के ऐलान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा बिपाशा बसु के कमेंट की हो रही है. दरअसल, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम भी देवी है. ऐसे में दीपिका की पोस्ट पर बिपाशा के पहले रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.  

दीपिका की बेटी का नाम सुन बिपाशा ने क्या कहा?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में दीपिका अपनी छोटी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर और उनकी बड़ी बेटी दुआ भी साथ दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के साथ कपल ने अपनी लाडली का नाम 'देवी पादुकोण सिंह' बताया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस पोस्ट की चर्चा होने लगी.

---Advertisement---

बिपाशा बसु के कमेंट ने किया हैरान

हालांकि, इस पोस्ट पर बिपाशा बसु के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने दीपिका की पोस्ट पर लिखा, 'तो जब तुमने मुझे इस बारे में बताया तो तुम सीरियस थीं?' कुछ ही देर बाद बिपाशा ने अपना कमेंट एडिट कर दिया और सिर्फ 'देवी' लिखकर दिल वाला इमोजी लगा दिया.

बिपाशा का शुरुआती रिएक्शन

बिपाशा के इस शुरुआती रिएक्शन को देखकर फैंस अंदाजा लगाने लगे कि दीपिका ने अपनी छोटी बेटी के नाम के बारे में उन्हें पहले ही बता दिया था. हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत अंदाजा ऐसे नहीं लगाया जा सकता, पर इतना जरूर कहा जा सकता है, कि इस नाम को लेकर दोनों हसीनाओं के बीच कुछ तो बात जरूर हुई होगी.

---Advertisement---

दीपिका की छोटी बेटी का नाम है देवी

दीपिका और रणवीर ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी. अब दशहरे के मौके पर उन्होंने पहली बार अपनी छोटी बेटी की झलक दिखाई और उसका नाम भी बताया. कपल की बड़ी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह है, जिसका जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. अब दुआ की छोटी बहन का नाम देवी रखा गया है.

तस्वीर में दिखा पूरा परिवार

शेयर की गई तस्वीर में पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है. दीपिका गोल्डन कलर के ट्रेडिशनल कपड़ों में अपनी छोटी बेटी को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं. वहीं, रणवीर और दुआ भी इस खूबसूरत पल का हिस्सा बने हैं. तस्वीर में दुआ अपनी छोटी बहन पर प्यार लुटाती नजर दिखाई दे रही हैं.

---Advertisement---

बिपाशा की बेटी का नाम भी है देवी

दरअसल, बिपाशा के कमेंट की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए और भी हो रही है, क्योंकि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम भी देवी है. ऐसे में दीपिका की छोटी बेटी का नाम भी देवी रखे जाने पर फैंस इस नाम को लेकर ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं, और आने वाले वक्त में इंडस्ट्री में एक ही नाम की दो सुपरस्टार के डेब्यू को लेकर भविष्यवाणी भी कर रहे हैं. बहरहाल, दीपिका की इस खूबसूरत पोस्ट पर शरवरी वाघ, वाणी कपूर, भूमि पेडनेकर, म्रुनल ठाकुर और ओरी समेत कई सितारों ने भी प्यार लुटाया है.

First published on: Oct 21, 2026 01:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो