Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चा बने कुंभकर्ण, फैसल मलिक ने खोले ‘रामायण’ के राज, पार्ट 2 पर दिया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, इस बीच 'पंचायत' के प्रह्लाद चा ने अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Faisal Malik on kumbhakarna
'पंचायत' के प्रह्लाद चा बने कुंभकर्ण, Photo Credit- Social Media

Faisal Malik Kumbhakarna Role: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, ‘पंचायत’ में प्रह्लाद चा के किरदार से मशहूर हुए एक्टर फैसल मलिक कुंभकर्ण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. अब फैसल ने अपने इस खास किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कुंभकर्ण का लुक सोचते समय उनके दिमाग में हॉलीवुड फिल्म का एक मशहूर किरदार आया था.

कुंभकर्ण बनने के लिए ‘हल्क’ से ली प्रेरणा

फैसल मलिक ने वैरायटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि कुंभकर्ण का किरदार निभाने के लिए उन्होंने मार्क रफैलो के ‘हल्क’ वाले रूप से प्रेरणा ली थी. उन्होंने कहा कि जिस तरह हल्क एक विशालकाय कद-काठी के डार्क ग्रीन कलर के शख्स में बदल जाता है, उसी तरह कुंभकर्ण के विशाल शरीर और उसके लुक को लेकर भी उन्हें कल्पना करनी थी.

---विज्ञापन---

कैसे ये किरदार फैसल के लिए बना चैलेंज?

फैसल के मुताबिक, यह किरदार उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव था. उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह का रोल नहीं निभाया था. इसलिए इसके हाव-भाव और व्यक्तित्व को समझना उनके लिए एक बड़ा चैलेंज था.

‘रामायण’ में काम करना सपने के सच होने जैसा

कुंभकर्ण का किरदार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैसल ने कहा कि ‘रामायण’ में काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. फैसल बोले- ‘रामायण’ देखते ही बड़ा हुआ हूं. ऐसे में इस महाकाव्य का हिस्सा बनना उनके लिए किस्मत की बात है.

---विज्ञापन---

‘कुंभकर्ण कोई आम इंसान नहीं, बेहद विशालकाय है’

फैसल ने कहा कि कुंभकर्ण कोई आम इंसान नहीं है. वह बेहद विशालकाय और छह महीने तक सोता रहता है. ऐसे किरदार को पर्दे पर जीवंत करना आसान नहीं होता. इसलिए उन्होंने सोचा इस किरदार को निभाने के लिए स्टेटर्जी बनानी होगी. वहीं उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी कि तारीफों के पुल भी बांधें और कहा कि इस किरदार के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है. इसके आकार से लेकर दूसरे कलाकारों से मेलखाने तक नितेश ने जमकर काम किया है.

फैसल को इस बात का हो चुका था एहसास

फैसल ने आगे कहा कि इस फिल्म में काम करते हुए मुझे एक बात का तो एहसास हो गया था, कि मैं किसी बड़े और स्पेशल प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुका हूं. हालांकि, इस बातचीत के दौरान फैसल ने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया और इससे जुड़ी जानकारी देने से भी साफ इनकार कर दिया था. बहरहाल, ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट को लेकर भी फैसल मलिक ने उत्सुकता बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि लोगों को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार करना चाहिए, वो इसलिए क्योंकि कहानी में अभी बहुत कुछ बाकी है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 02:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो