Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘छोड़ने का पछतावा नहीं…’ दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप का नहीं है एक्स बॉयफ्रेंड को पछतावा, बोले- ‘उसने पहले प्रपोज किया..’

---विज्ञापन---

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वह न सिर्फ अपनी फिल्मों, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. अब उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि सबसे पहले दीपिका ने ही उन्हें प्रपोज किया था.

दीपिका संग रिलेशनशिप में थे मुजम्मिल?

दरअसल, दीपिका पादुकोण का नाम एक्टर और मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम के साथ जुड़ चुका है. इस बीच, उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह दीपिका के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने यह भी कहा कि रिश्ता उन्होंने ही खत्म किया था.

---Advertisement---

मुजम्मिल को सबसे पहले दीपिका ने किया था डेट

मुजम्मिल ने इंटरव्यू में बताया कि जब दीपिका मुंबई आई थीं, तब सबसे पहले उन्होंने ही उन्हें डेट किया था. उन्होंने कहा, "हमने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया. मुंबई में वह जिस पहले लड़के से मिली थीं, वह मैं था और मेरे लिए भी वह पहली लड़की थीं, जिससे मैं मिला था."

दीपिका संग मुजम्मिल को नहीं कोई पछतावा

उन्होंने आगे कहा,"दीपिका ने ही मुझे सबसे पहले प्रपोज किया था. हमारा ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि मैंने रिश्ता खत्म किया था, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है. मैं सख्त इंसान हूं. मुझे किसी रिश्ते को खत्म करने का पछतावा नहीं होता. उस समय मैं एक स्टार था, जबकि दीपिका सिर्फ एक मॉडल थीं और मैं तब तक एक्टर बन चुका था."

---Advertisement---

दीपिका की शादी के बाद टूटा संपर्क

इंटरव्यू के दौरान जब मुजम्मिल से पूछा गया कि क्या वह अब भी दीपिका से बात करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "उनकी शादी से पहले हम कभी-कभी बात किया करते थे." उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता बना रहा. हालांकि, दीपिका पादुकोण ने मुजम्मिल इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते या डेटिंग को लेकर कभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया.

रणवीर सिंह संग खुशहाल जिंदगी बीता रही हैं दीपिका

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने लंबे समय तक रणवीर सिंह को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी. इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. अब यह कपल एक बेटी दुआ का माता-पिता है और एक्ट्रेस दूसरी बार जल्द ही मां बनने वाली हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 11, 2026 03:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola