---विज्ञापन---
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकीं दीपिका पादुकोण, ‘राका’ के लिए किए दमदार एक्शन सीक्वेंस
Deepika Padukone Raka Movie action scenes: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में जहां एक तरफ वो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत दौर से गुजर रहीं हैं, वहीं फिल्म 'राका' के एक्शन सीन भी बेहद फ्रोफेशनली शूट कर रही हैं.
थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं दीपिका
दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में होने के बावजूद अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' की शूटिंग लगातार कर रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के कई मुश्किल और एक्शन से भरपूर सीक्वेंस भी पूरे किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका इन दिनों अपने थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले फिल्म की शूटिंग खत्म करने में जुटी हुई हैं.
8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही दीपिका
बताया जा रहा है कि वह रोजाना तय आठ घंटे की शिफ्ट में काम कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर नाइट शिफ्ट में भी शूटिंग कर रही हैं. फिल्म के कुछ एक्शन सीन शारीरिक रूप से काफी चैलेंजिंग थे, लेकिन दीपिका ने उन्हें भी पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ पूरा किया.
मैटरनिटी लीव पर जानें से पहले का दीपिका का प्लान
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दीपिका का लक्ष्य मैटरनिटी लीव से पहले अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करना था. इसके लिए उन्होंने हर चैलेंज का डटकर सामना किया. सेट पर मौजूद पूरी टीम उनके जज्बे और डेडिकेशन से बेहद इंप्रेस हैं. सूत्र के मुताबिक, मुश्किल एक्शन सीक्वेंस शूट करने के बावजूद दीपिका ने कभी शिकायत नहीं की और पूरे उत्साह के साथ अपना काम पूरा किया.
प्रोफेशनल-पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर रही दीपिका
दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी इन दिनों काफी व्यस्त है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शूटिंग के अलावा वह अपनी डेढ़ साल की बेटी की देखभाल भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं. ऐसे में काम और परिवार के बीच उनका बैलेंस लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन रहा है.
वर्क फ्रंट पर दीपिका पादुकोण
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'राका' निर्देशक एटली की मेगा बजट साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार कहानी देखने को मिलेगी.
दर्शकों को बेसब्री से इंतजार
फिलहाल 'राका' को साल 2027 की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्मों में गिना जा रहा है. ऐसे में दीपिका का प्रेग्नेंसी के दौरान भी पूरी मेहनत के साथ शूटिंग करना उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अब दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज और दीपिका के दमदार अवतार का बेसब्री से इंतजार है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.