---विज्ञापन---

कॉल सेंटर में नौकरी करने वाली ये लड़की बनी सलमान खान की हीरोइन, फिल्मों में आते ही दी इस एक्ट्रेस को टक्कर

Actress Birthday Special: बॉलीवुड में आने के बाद हर एक्टर की किस्मत चमके, ये जरूरी नहीं है. कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं जिनकी शुरुआत को परफेक्ट बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाती है, लेकिन इसके बाद भी उनकी किस्मत के सितारे नहीं चमकते. एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं.

कौन है वो एक्ट्रेस

  हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि जरीन खान हैं, जिन्हें बॉलीवुड में आने से पहले ही लोग कैटरीना कैफ की हमशक्ल मान रहे थे. हर किसी को लग रहा था कि जरीन खान इंडस्ट्री में कैटरीना को टक्कर देंगीं.

---Advertisement---

कॉल सेंटर में नौकरी

    जरीन खान का जन्म 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ था. जरीन ने मुंबई के रिजवी कॉलेज ऑफ साइंस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है. अपने करियर की शुरुआत जरीन खान ने सबसे पहली नौकरी कॉल सेंटर में की थी.

इन-हाउस मॉडलिंग

  इसके बाद जरीन खान ने बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर (BCEC) के एक कॉर्पोरेट फ्रंट डेस्क पर काम किया. इस दौरान उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए प्रमोशन के तौर पर इन-हाउस मॉडलिंग भी की.

---Advertisement---

'वीर' के लिए कास्ट हुईं जरीन खान

    सुभाष घई के फिल्म 'स्कूल व्हिसलिंग वुड्स में युवराज' के सेट पर जाते हुए सलमान खान ने जरीन खान को देखा. इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त अनिल शर्मा की फिल्म 'वीर' के लिए जरीन खान को कास्ट करने का फैसला किया.

बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्म

    साल 2010 में फिल्म 'वीर' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. अफसोस की बात ये है कि इसके बाद से जरीन खान का एक्टिंग करियर फ्लॉप ही रहा. कोई हिट फिल्म नहीं है, जिसमें जरीन खान सिंगल लीड एक्ट्रेस हैं.

First published on: May 14, 2026 01:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.