---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो मुस्लिम एक्ट्रेस, जिसने केदारनाथ से महाकाल तक किए दर्शन, सरेआम बोलीं – हर हर महादेव

Bollywood Muslim Actress Visits Kedarnath and Mahakal: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्हें उनकी एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है. हालांकि, कुछ एक्टर्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें एक्टिंग के साथ-साथ भगवान भक्ति करना भी की काफी पसंद है. आज जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, पिछले साल भगवान शिव के लिए अपनी भक्ति को लेकर काफी चर्चा में रही थी.

मंदिर जाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

  हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, वह कोई और नहीं बल्कि नुसरत भरूचा हैं, जिन्हें पिछले साल महाकाल मंदिर जाने और वहां आरती करने पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

---Advertisement---

नुसरत भरूचा की पढ़ाई

नुसरत भरूचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई में हुआ था. नुसरत के पापा, तनवीर भरूचा, एक बिजनेसमैन है और उनकी मां, तसनीम भरूचा एक हाउस वाइफ है. नुसरत ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से फाइन आर्ट में ग्रेजुएशन की है.

नुसरत का एक्टिंग करियर

नुसरत भरूचा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में आए टीवी सीरियल 'किट्टी पार्टी' में एक छोटे से रोल के साथ की थी. इसके बाद, साल 2006 में आई फिल्म 'जय संतोषी मां' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा.

---Advertisement---

नुसरत को मिली पहचान

नुसरत भरूचा को लोगों के बीच पहचान साल 2010 में आई एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से मिली. साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' ने उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ा दी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं.

केदारनाथ से महाकाल तक किए दर्शन

नुसरत भरूचा के साथ पिछले साल एक बड़ा विवाद हो गया था. जहां उन्हें उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाने के लिए काफी ट्रोल किया गया. इसके बाद एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो 'हर हर महादेव' कहते हुए भी नजर आईं. इसके पहले एक्ट्रेस केदारनाथ मंदिर भी जा चुकी थी.

First published on: May 17, 2026 06:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.