---विज्ञापन---
10 हीरो, 58 सेट, 5 करोड़ रुपये का VFX, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई ये फिल्म
Bollywood Multi Starrer Disaster Film: बॉलीवुड फिल्मों का इतिहास कई सारी कम बजट की फिल्मों के हिट होने और कई हाई-बजट फिल्मों के फ्लॉप होने की कहानियों से भरा हुआ है. ऐसी ही एक हाई-बजट वाली फ्लॉप के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. इस फिल्म में उस दशक के टॉप 10 हीरो एक्टिंग कर रहे थे. इसके अलावा करोड़ों रुपये इसके वीएफएक्स पर खर्च किए गए. इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग 58 अलग-अलग सेट पर की गई. इतना सब कुछ करने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.
फिल्म की स्टार कास्ट
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसकी स्टार कास्ट में सनी देओल, अक्षय कुमार, मनीषा कोइराला, सुनील शेट्टी, आदित्य पंचोली, अरशद वारसी, सोनू निगम, आफताब शिवदासानी, रंभा, रजत बेदी और राज बब्बर जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. राजकुमार कोहली ने साल 2000 में इसकी फिल्म की शूटिंग शुरू की थी.
करोड़ों रुपये का VFX
साल 2002 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार कोहली ने बताया, 'इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स इसकी जान थे. इतने स्पेशल इफेक्ट्स पहले कभी भारतीय सिनेमा में नहीं देखे गए. मुझे नहीं पता कि मैं वीएफएक्स पर 4 करोड़ से 5 करोड़ रुपये खर्च करूंगा.'
58 सेट हुई शूटिंग...
फिल्म निर्माता ने दावा किया कि उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म की भव्यता केवल स्पेशल इफेक्ट्स से ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन डिजाइन से भी तय होती है. इस फिल्म में 58 सेट हैं. इनमें से 27 सेटों पर सिर्फ एक दिन का काम होता है. यह एक बहुत ही मुश्किल फिल्म थी.
डिजास्टर साबित हुई ये फिल्म
इतनी मंहगी फिल्म का नाम 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' है. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कुल बजट लगभग 18 करोड़ रुपये था. राजकुमार कोहली के डायरेक्शन में बनी इस मल्टी-स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 18.5 करोड़ रुपये की कमाई की. ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई, बल्कि आज इसे एक पुरानी और बेमेल फिल्म माना जाता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.