Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सीमा पार भी बजा बॉलीवुड का डंका, पाकिस्तान में छाई ये 10 फिल्में, लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

Bollywood Films Trending In Pakistan : इंडियन सिनेमा का जादू पूरी दुनिया में देखने को मिलता है, पिछले कुछ वक्त में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' ने जो तहलका मचाया, उसने देश की सीमाओं को पार कर ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिसे आपकमिंग फिल्मों को तोड़ पाना आसान नहीं होगा. हाल ही में इस फिल्म ने पड़ोसी मुल्क में भी बवंडर उठा दिया है. पाकिस्तान की इस वीड की टॉप 10 लिस्ट में आदित्य धर की ये फिल्म नंबर 1 के पायदान पर है.

पाकिस्तान में इस हफ्ते की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में

ट्रेंडिंग चार्ट में सबसे ऊपर 'Dhurandhar The Revenge (Raw & Undekha)' ने अपनी जगह बनाई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज है. दूसरे नंबर पर 'Kara' और तीसरे स्थान पर 'KARTAVYA' मौजूद हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

---Advertisement---

लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

लिस्ट में चौथे नंबर पर 'Goat' और पांचवें स्थान पर 'Ladies First' शामिल है. वहीं 'Swapped' और 'Apex' भी ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. इन फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है.

'Dhurandhar' का टॉप 10 लिस्ट में नाम

खास बात यह है कि 'Dhurandhar' भी टॉप 10 में शामिल है. फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और पाकिस्तान में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इससे साफ है कि भारतीय फिल्मों की पॉपुलेरिटी सीमाओं से परे जाकर दर्शकों को दीवाना बना रही है.

---Advertisement---

लिस्ट में 2 हॉलीवुड फिल्मों के भी नाम

लिस्ट में हॉलीवुड फिल्मों की भी मौजूदगी देखने को मिली. पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी Mortal Kombat नौवें स्थान पर है, जबकि एडवेंचर फिल्म The Legend of Tarzan दसवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इन दोनों फिल्मों को भी दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है.

पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट में भारतीय फिल्मों का दबदबा

बहरहाल, इस सप्ताह पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट में भारतीय फिल्मों का दबदबा देखने को मिला है. बॉलीवुड और भारतीय कंटेंट के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, जो यह साबित करती है कि अच्छी कहानियां और मनोरंजन भाषा और सीमाओं की दीवारें आसानी से पार कर लेते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 01:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola