Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

90s की सबसे लड़ाकू एक्ट्रेस, पकड़ लिया था प्रोड्यूसर का गला, आज भी मशहूर हैं मारपीट के किस्से

---विज्ञापन---

Bollywood Actress: बॉलीवुड में फिल्मों में काम करने वाले हर एक एक्टर और एक्ट्रेस की अपनी कहानी और किस्से होते हैं, और सभी कलाकार अपने अलग-अलग किस्से के लिए मशहूर हैं. आज हम एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो बहुत खूबसूरत होने के बाद भी सिर्फ अपने लड़ाई-झगड़े और मारपीट के किस्से के लिए खूब मशहूर थीं. 90 के दशक की इस एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर से लेकर मीडियाकर्मी तक से लड़ाई की है. चलिए आपको इस एक्ट्रेस से मिलवाते हैं.

कौन हैं ये एक्ट्रेस?

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक फराह नाज हैं, जो इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं. ऋषि कपूर से लेकर सनी देओल और संजय दत्त तक के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस फराह नाज का पूरा फिल्मी करियर मारपीट, गाली-गलौज और झगड़ों के किस्सों से भरा हुआ है.

---Advertisement---

चंकी पांडे को सरेआम मारा थप्पड़

फिल्मी गलियारे में फराह नाज का थप्पड़ कांड सबसे ज्यादा फेमस है. यह किस्सा फिल्म 'कसम वर्दी की' के सेट का है, जहां जब फराह ने एक भद्दे कमेंट से नाराज होकर चंकी पांडे को सरेआम थप्पड़ मार दिया था.

प्रोड्यूसर का पकड़ा गला

इसके अलावा, साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'रखवाला' से जुड़े एक किस्से में फराह नाज प्रोड्यूसर फारूख नडियाडवाला के साथ भिड़ गई थी. दरअसल, फारूख नडियाडवाला से फराह नाज की किसी बात पर बहस हो गई थी. ये बहस धीरे-धीरे लड़ाई में बदल गई. इस दौरान फराह का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने प्रोड्यूसर का गला पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगी.

---Advertisement---

डायरेक्टर के साथ जमकर तू-तू, मैं-मैं

इतना ही नहीं, फराह नाज की लड़ाई का एक किस्सा डायरेक्टर जेपी दत्ता के साथ जुड़ा है. दरअसल, साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'यतीम' की शूटिंग के दौरान किसी बात को लेकर डायरेक्टर ने फराह को डांट दिया, जिससे फराह गुस्सा हो गई और जेपी दत्ता के साथ लड़ पड़ी. इसके बाद दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई. आखिर में फराह ने जेपी दत्ता को गाली दे डाली.

First published on: Jul 02, 2026 11:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola