---विज्ञापन---
कभी चौकीदार, तो कभी केमिस्ट की नौकरी करने को मजबूर हुआ ये एक्टर, फिर ऐसे पलटी किस्मत; आज है करोड़ों का मालिक
Actor Struggle and Success Story: बॉलीवुड में हर एक एक्टर की सफलता सफर की कहानी संषर्घों से होकर गुजरती है. इनमें से ही कुछ एक्टर की कहानियां इतनी ज्यादा प्रेरणादायक होती है कि लोगों की आंखों से आंसू तक निकल जाते हैं. आज एक ऐसे ही एक्टर के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. जिसने कभी चौकीदार तो कभी केमिस्ट की नौकरी की. लेकिन करोड़ों की संपत्ति का मालिक है.
कौन है वो एक्टर?
आज हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं. जिन्होंने अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से अपनी पूरी किस्मत को ही बदल कर रख दिया है.
नवाजुद्दीन की पढ़ाई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कस्बे बुढ़ाना में हुआ. उनके पिता एक साधारण किसान थे. नवाजुद्दीन ने स्कूल की पढ़ाई करने के बाद हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली.
केमिस्ट की नौकरी
ग्रेजुएशन के बाद नवाजुद्दीन नौकरी के लिए गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम किया. लेकिन एक्टर बनने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी और दिल्ली आ गए.
वॉचमैन की नौकरी
दिल्ली आने के बाद नवाजुद्दीन ने एनएसडी एडमिशन लिया. थिएटर में काम करने के ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे, इसलिए उन्होंने अपना खर्च चलाने के लिए वॉचमैन की नौकरी की. इसके बाद वो मुंबई आए, जहां सालों उन्होंने संघर्ष किया.
आज हैं करोड़ों के मालिक
नवाजुद्दीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में आई आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' में उन्होंने छोटे से रोल से की थी. इसी तरह सालों तक वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते हैं. इसके बाद अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' आई, जिसमें नवाज ने फैजल खान के किरदार निभाया. इस किरदार ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया. फिर उन्होंने एक बाद एक हिट फिल्में दीं और वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.