Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Birthday Special: फिल्मों से लेकर म्यूजिक तक, सोनू सूद और सोनू निगम में किसने कमाई ज्यादा दौलत?

---विज्ञापन---

Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'सोनू' नाम के दो बड़े सितारे हैं. एक हैं अभिनेता सोनू सूद और दूसरे मशहूर सिंगर सोनू निगम. खास बात यह है कि दोनों आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. दोनों का जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ था. अपने-अपने काम में दोनों कलाकारों ने शानदार पहचान बनाई है और सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों में से सबसे ज्यादा अमीर कौन है.

सोनू सूद की फिल्में

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता सोनू सूद की. पंजाब में जन्मे सोनू सूद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1999 में तमिल फिल्मों 'कल्लाझगर' और 'नेनजिनिले' से की थी। इसके बाद उन्होंने मणि रत्नम की फिल्म 'युवा' में काम किया, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली. इसके बाद वह 'आशिक बनाया आपने', 'सुपर', 'राजा', 'हीरो', 'कहां हो तुम', 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो', 'चंद्रमुखी', 'जोधा अकबर', 'दबंग' और 'आर... राजकुमार' जैसी कई फिल्मों में नजर आए.

---Advertisement---

सोनू सूद नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू सूद की कुल नेटवर्थ करीब 130 से 140 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह एक फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन और अन्य बिजनेस वेंचर्स से भी अच्छी कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.

सोनू सूद प्रॉपर्टी एंड कार कलेक्शन

संपत्ति की बात करें तो मुंबई के जुहू में उनका करीब 20 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला है. इसके अलावा The Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास पंजाब, हैदराबाद और मुंबई में भी कई प्रॉपर्टी हैं. कार कलेक्शन में उनके पास Mercedes-Maybach GLS 600, Audi Q7 और BMW 7 Series जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.

---Advertisement---

सोनू निगम नेटवर्थ

अब बात करते हैं सोनू निगम की. वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 350 से 400 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह एक गाने के लिए लगभग 15 से 20 लाख रुपये फीस लेते हैं.

सोनू निगम की कमाई

सोनू निगम प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट, म्यूजिक टूर और रियलिटी शोज के जरिए करोड़ों रुपये कमाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है.

---Advertisement---

सोनू निगम प्रॉपर्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू निगम के पास दुबई में करीब 25 करोड़ रुपये का शानदार घर है. इसके अलावा मुंबई के अंधेरी वेस्ट (ओशिवारा) इलाके में उनका तीन मंजिला आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत करीब 20 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके कार कलेक्शन में BMW, Audi Q7, Mercedes-Benz, Range Rover Vogue, DC Avanti, Audi A4 और Kia Carnival MPV जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं. अगर नेटवर्थ की बात करें तो उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू निगम संपत्ति के मामले में सोनू सूद से आगे हैं.

First published on: Jul 30, 2026 10:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola