---विज्ञापन---
Raja Shivaji से पहले OTT पर देखें ये ऐतिहासिक ड्रामा, हर एक कहानी में होगा त्याग, जुनून और जज्बे का एहसास
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मूवी ने ओपनिंग डे पर भी अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन 9.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, यह मूवी छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर बनी है. फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, सलमान खान और अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. वहीं, इस मूवी से पहले आप ओटीटी पर तमाम बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
छावा
छावा साल 2025 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के बारे में है कि वह किस तरह से मुगलों को चुनौती देते हैं. फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना नजर आए हैं. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
तान्हाजी
लिस्ट में दूसरी फिल्म तान्हाजी है. जो कि एक मराठा योद्धा तानाजी के बारे में है. जो शिवाजी महाराज के सबसे भरोसेमंद सैनिक थे. इस मूवी में अजय देवगन और काजोल अहम रोल में है. फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी
कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म झांसी की रानी के बारे में है. इसमें दिखाया गया है कि वह किस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी के आगे झुकने से इनकार करती हैं. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मंगल पांडे द राइजिंग
फिल्म मंगल पांडे द राइजिंग एक बेहतरीन ऐतिहासिक ड्रामा है. यह एक भारतीय सिपाही मंगल पांडे के बारे में है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ता है. फिल्म में आमिर खान लीड रोल में नजर आए हैं. इस मूवी को आप मुफ्त में प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
साल 2002 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह भारतीय फ्रीडम फाइटर भगत सिंह के बारे में है, जो बेहद कम उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ देते हैं. फिल्म में उनकी बहादुरी की कहानी दिखाई गई है. इस मूवी को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.