Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल रिजेक्ट कर पछता रहे हैं ये 3 एक्टर्स! अक्षय खन्ना से पहले ये स्टार्स थे मेकर्स की पसंद

---विज्ञापन---

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर और धुरंधर 2, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है. फिल्म के पहले पार्ट ने जहां दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरी भी धुआंधार कमाई कर रही है. लेकिन इस फिल्म के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. अक्षय खन्ना ने अपने किलर लुक और बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था.

अक्षय खन्ना के शानदार डायलॉग, डांस मूव्स और उनके स्टाइल ने धुरंधर की पूरी लाइमलाइट लूट ली. अक्षय फिल्म में रहमान डकैत के रोल में नजर आए थे और उन्होंने अपने किरदार के लिए जमकर तारीफें बटोंरी. हालांकि वह धुरंधर 2 में नजर नहीं आए थे, जिसको लेकर फैंस थोड़ा निराश थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना को ये रोल मिलने से पहले 3 एक्टर्स से बात की गई थी और उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था. इस बारे में हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया है.

---Advertisement---

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते हुए मुकेश छाबड़ा ने रहमान डकैत के किरदार को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना से पहले जिन एक्टर्स से बात की थी उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया था. मुकेश ने कहा, "मुझे चार घंटे तक कहानी सुनाई गई. उसके बाद मैं हैरान रह गया. मैं हिला भी नहीं और न ही मैंने कोई ब्रेक लिया. हमें पता भी नहीं चला कि समय कब बीत गया. शुरुआत में मैं डर गया था, जबकि मैंने पहले भी कई फिल्मों के लिए कास्टिंग की थी. मुझे बहुत सारे रोल्स और नए चेहरे ढूंढने थे. ये एक बहुत बड़ी फिल्म थी."

मुकेश ने कहा, " अगर मैं दोनों हिस्सों को मिला लूं, तो मुझे लगभग 400 लोगों की कास्टिंग करनी थी. मैंने छह लोगों की एक टीम बनाई और ढूंढना शुरू कर दिया. आदित्य ने मुझे पूरी फ्रीडम दी थी और मुझसे कहा कि मैं जितना बड़ा सोच सकता हूं, उतना बड़ा सोचूं. वो लोगों को हैरान करना चाहते थे. उन्हें पहले से ही भरोसा था कि ये फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी और सभी कैरेक्टर को बहुत प्यार मिलेगा."

---Advertisement---

मुकेश छाबड़ा ने रहमान के किरदार को लेकर कहा, " मैं किसी का नाम तो नहीं ले सकता, लेकिन 2-3 एक्टर्स ने इस रोल के लिए मना कर दिया था. मुझे पूरा यकीन है कि आज उन्हें अपने उस फैसले पर पछतावा हो रहा होगा. साउथ के एक एक्टर और बॉलीवुड के दो एक्टर्स ने बहुत ही अजीब तर्क दिए थे. उन्होंने कहा कि ये एक एनसेंबल कास्ट वाली फिल्म है, लेकिन ये रणवीर सिंह की फिल्म है और आदित्य नेगेटिव चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं, वो इन चीजों को पीछे छोड़ देते हैं.

धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---Advertisement---
First published on: Apr 04, 2026 08:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola