Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आलिया भट्ट बचपन से देखती थीं ये सपना, ‘अल्फा’ एक्ट्रेस ने ‘प्रिविलेज’ पर भी तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर किसी के हिस्से…

आलिया भट्ट ने अपने बचपन के सपने और 'प्रिविलेज' को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उनका सफर हमेशा आसान नहीं रहा. जानिए आलिया ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े रहस्यों से पर्दा भी उठाया है, जहां उन्होंने अपने बचपन के सपने, प्रिविलेज और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की, जिसे सुनकर लोग जहां हैरान हुए, वहीं उनकी स्पष्ट रूप से कही बातों को सुनकर उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं.

क्या हैं वो राज?

आलिया ने न्यूज 18 से बातचीत में अपने करियर, सपनों और ‘प्रिविलेज’ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत छोटी उम्र से ही कैमरे के सामने आने का शौक था. उन्होंने याद किया कि बचपन में वह अक्सर आईने के सामने खड़े होकर एक्टिंग किया करती थीं. उनके मुताबिक, उस समय उनके मन में सिर्फ एक ही सपना था कि एक दिन वह टीवी और फिल्मों की दुनिया का हिस्सा बनें.

---विज्ञापन---

इन सितारों के देखती थीं गाने

आलिया ने कहा कि जब वह गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने देखा करती थीं, तब फिल्मों की चमक-दमक और जादू उन्हें बेहद अट्रैक्ट करता था. तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह बड़ी होकर अभिनेत्री बनेंगी. उनका मानना है कि अभिनय हमेशा से उनकी पहली पसंद और सबसे बड़ा सपना रहा है.

ट्रोलिंग पर आलिया ने कही ये बात

हालांकि, आलिया भट्ट को अक्सर इस बात के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है कि वह फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं और करण जौहर ने उन्हें लॉन्च किया था. ऐसे में कई लोग उनके करियर को ‘प्रिविलेज’ से जोड़ते हैं. इस मुद्दे पर बात करते हुए आलिया ने माना कि फिल्मी परिवार से आने की वजह से उन्हें कुछ अवसर जरूर मिले, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनका सफर पूरी तरह आसान रहा.

---विज्ञापन---

सपनों पर आलिया का खास जवाब

आलिया ने कहा कि हर इंसान की जिंदगी में मुश्किल दौर आते हैं. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी ऐसे दिन भी आते हैं जब आप अच्छा महसूस नहीं करते. ऐसे समय में खुद पर भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी होता है. सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कोशिश करने का हक हर किसी को है.’

वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिले हैं. खास बात यह है कि फिल्म में ऋतिक रोशन भी मेजर कबीर के अपने पॉपुलर किरदार में कैमियो करते नजर आए, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2026 08:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola