Kala Hiran Controversy: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ ने सलमान खान को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. हाल ही में इस फिल्म के निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया है कि ये धमकियां उन्हें एक पाकिस्तानी व्यक्ति की ओर से दी जा रही हैं, जो सलमान खान का समर्थन कर रहा है.
अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपनी चिंता जाहिर की और कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय, राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों को भी दे दी है. उनके इन आरोपों को सुनकर लोग हैरान रह गए हैं.
कॉल और मैसेज के जरिए अमिता जानी मिल रही धमकियां
अपने ऑफिसियल X अकाउंट पर अमित जानी ने लिखा कि उन्हें देर रात फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें कॉल और संदेश शाहजाद भट्टी नाम के व्यक्ति की तरफ से आ रहे हैं. उन्हें ड्रोन और ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई है. इसकी जानकारी उन्होंने सुरक्षा अधिकारीयों को भी दी है. अपनी पोस्ट में आगे अमित जानी ने ये भी आरोप लगाया कि ‘काला हिरण’ फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने इसे लेकर सलमान खान पर भी निशाना साधा. हालांकि अभी इन आरोपों पर सलमान खान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
एक्टर गोविंद नामदेव ने दिया गलत बयान?
बता दें जब से अमित जानी की फिल्म ‘काला हिरण’ का टीजर आया है, वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने पहले दावा किया था कि उन्हें फिल्म को लेकर कानूनी नोटिस मिला था. इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उस नोटिस को कैमरे के सामने फाड़ते हुए भी दिखाया था. अमित ने एक्टर गोविंद नामदेव पर भी निशाना साधा था. अमित जानी का आरोप था कि अभिनेता ने फिल्म को लेकर गलत बयान दिए और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की. उनकी फिल्म ‘काला हिरण’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है.