Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

3 Idiots के सीक्वल की कहानी से उठा पर्दा, रैंचो, फरहान और राजू की इस जिंदगी पर फोकस करेगी फिल्म

3 Idiots Sequel Story Reveal: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है.

---विज्ञापन---

3 Idiots Sequel Story Reveal: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान वैसे तो इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अपनी पॉपुलर सीक्वल फिल्म ‘3 इडियट्स 2’ की कहानी को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी इस फिल्म का मैन फोकस किस पर होगा. इसके अलावा, उन्होंने मूवी के खास प्लॉट के बारे में भी बताया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आखिर इस फिल्म को लेकर क्या कुछ बताया है.

सीक्वल के स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया कि वह और उनके लॉन्गटाइम पार्टनर अभिजात जोशी अभी भी ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उसे डेवलप कर रहे हैं. फिल्म में आखिरी बार देखे जाने के सालों बाद रांचो (आमिर खान), फरहान (आर माधवन) और राजू (शर्मन जोशी) की जिंदगी में आने वाली परेशानियों और मुश्किलों की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. इसके अलावा फिल्म में एक बड़ा मैसेज भी होगा.

---विज्ञापन---

सीक्वल की कहानी से उठा पर्दा

राजकुमार हिरानी ने कहा, ‘मैं अभी भी उस स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं. अभी बहुत काम बाकी है. नई फिल्म की कहानी इन तीनों किरदारों के 15-20 साल बाद की जिंदगी में क्या होता है, उस बारे में है. इसमें कॉलेज या ऐसी किसी चीज का जिक्र नहीं है. अब उनकी शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं. अब इन तीनों की मिडिल लाइफ में आए संकट के बारे में बताया जाएगा. इसलिए अब देखना होगा कि आगे क्या होता है?’ जब राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि क्या फिल्म के सीक्वल में भी ऑडियंस के लिए कोई खास मैसेज होगा, तो हिरानी ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां बिल्कुल… एक बड़ा मैसेज होगा!’

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2026 11:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola