Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection Day 7: ‘मैं वापस आऊंगा’ या ‘भारत भाग्य विधाता’, सातवें दिन किसने की सबसे ज्यादा कमाई?

Box Office Collection Day 7: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ के सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है.

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 7
Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 7

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक शानदार फिल्में लगी हुई हैं. इनमें इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ लगातार दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अपने रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया.

7वें दिन की कमाई

सबसे पहले बात करें इम्तियाज अली के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की तो इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जैसी उम्मीद थी. Sacnilk के मुताबिक, सातवें दिन गुरुवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.77 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹14.07 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹11.82 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
bharat bhhagya viddhaata

‘मैं वापस आऊंगा’ का अब तक का कलेक्शन

12 जून को रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 1.15 करोड़ रुपये के साथ की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ और तीसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये और मंगलवार पांचवें दिन को इसने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद छठे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए.

कितना हुआ ‘भारत भाग्य विधाता’ का कलेक्शन ?

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. सातवें दिन ‘भारत भाग्य विधाता’ ने ₹40 लाख की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹7.72 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹6.50 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

भारत भाग्य विधाता का अब तक का कलेक्शन

ये फिल्म भी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले दिन ‘भारत भाग्य विधाता’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 1 करोड़ रुपये के साथ की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये जुटाए. तीसरे दिन 1.80 करोड़, चौथे दिन 65 लाख, पांचवें दिन 52 लाख और पांचवें दिन 63 लाख रुपये कमाए.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 18, 2026 10:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola