Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की 13 तारीख ने बदली किस्मत, मधुबाला के पहले प्रेमी से मिला प्यार, खास था कपूर खानदान से रिश्ता

---विज्ञापन---

Bollywood Retro News: बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसे किस्से-कहानियां छुपे हुए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पाकिस्तान से गहरा नाता रहा, जिनके लिए 13 तारीख किस्मत बदलने वाली रही और उनकी मेहनत-दमदार अभिनय के दमपर उन्होंने अपनी कभी न मिटने वाली पहचान बनाई, क्या आप पहचाने हम किस अदाकारा की बात कर रहे हैं?

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा पर 1950 से 60 के दशक में एक अभीनेत्री का राज हुआ करता था, जो केवल अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी दिलचस्प जिंदगी के लिए भी जानी जाती हैं. उनका नाम बीना राय हैं, जिन्होंने 'अनारकली', 'घूंघट' और 'ताजमहल' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया. उनकी जिंदगी का एक ऐसा संयोग है, जिसने लोगों को हमेशा हैरान किया. बताया जाता है कि 13 तारीख उनके जीवन के कई बड़े और यादगार पड़ावों से जुड़ी रही.

---Advertisement---

पाकिस्तान से आईं भारत

13 जुलाई 1931 को उनका जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था. देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार उत्तर प्रदेश आकर बस गया. उन्होंने लखनऊ में पढ़ाई की और कॉलेज के दिनों से ही अभिनय में दिलचस्पी लेने लगीं. नाटकों में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होती थी और यहीं से उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का सपना देखा. उसी दौरान अखबार में नई अभिनेत्री की तलाश के लिए एक टैलेंट कॉन्टेस्ट का विज्ञापन निकला.

परिवार के खिलाफ जाकर बनी एक्ट्रेस

उस समय फिल्मों में काम करना लड़कियों के लिए आसान फैसला नहीं माना जाता था, लेकिन बीना राय ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. उनकी मेहनत रंग लाई और वह प्रतियोगिता जीत गईं. इसी जीत ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए. इसके बाद उन्हें फिल्म 'काली घटा' मिली, जिससे उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई.

---Advertisement---

13 तारीख से खास है कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी 13 जुलाई को साइन किया गया था. इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज भी इसी तारीख के आसपास जुड़ी बताई जाती है. इस संयोग ने 13 जुलाई को उनकी जिंदगी की सबसे खास तारीख बना दिया. बीना राय के करियर की सबसे बड़ी पहचान फिल्म 'अनारकली' बनी. इस किरदार में उनकी अदाकारी इतनी पसंद की गई कि लोग उन्हें लंबे समय तक 'अनारकली' के नाम से ही याद करते रहे.

टॉप एक्ट्रेस में था नाम शुमार

बाद में फिल्म 'घूंघट' के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला. उस दौर में वह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल थीं. बीना राय की निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं रही. उन्होंने अभिनेता प्रेम नाथ से शादी की, जिन्हें कभी अभिनेत्री मधुबाला का पहला प्यार कहा जाता था. शादी के बाद उनका कपूर खानदान से भी खास रिश्ता जुड़ गया, क्योंकि प्रेम नाथ, राज कपूर परिवार के करीबी रिश्तेदार थे.

---Advertisement---

फिर दुनिया को कहा अलविदा

फिल्मों और परिवार के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. वहीं 6 दिसंबर 2009 को बीना राय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी शानदार फिल्में, शाही अंदाज और उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे अनसुने किस्से आज भी हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की याद दिलाते हैं.

First published on: Jul 21, 2026 06:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola