---विज्ञापन---
Bandar Box Office Collection day 2: दूसरे दिन बढ़ी ‘बॉबी देओल’ की फिल्म की रफ्तार, शनिवार को किया इतना कलेक्शन
Bandar Box Office Collection Day 2: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है. फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज था. इतना ही नहीं मूवी के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस मूवी ने पहले दिन 1 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं किया. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में.
बेहद खराब रही 'बंदर' की शुरुआत
'बंदर' ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर बेहद खराब परफॉर्म किया है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया था. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई ठीक-ठाक हुई है.
दूसरे दिन 'बंदर' ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, दूसरे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 95 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17 प्रतिशत रही है. दूसरे दिन इसका ग्रॉस कलेक्शन 1.14 करोड़ रहा है. इसने भारत में कुल दो दिनों में 1.45 करोड़ की कमाई की है.
'बंदर' फिल्म का बजट
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म बंदर 25 करोड़ के बजट में बनी है. लेकिन जिस तरह से फिल्म की कमाई हो रही है, उस हिसाब से देखा जाए तो लग रह है कि यह मूवी अपना बजट निकाल पाने में भी कामयाब नहीं होगी.
'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' निकली आगे
वहीं, दूसरे ओर 'बंदर' के साथ रिलीज हुई 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. पेद्दी ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया है और दुनिया भर में यह 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वहीं, है जवानी तो इश्क होना है भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. पहले दिन इसने 7.50 करोड़ और दूसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
क्या है 'बंदर' की कहानी
फिल्म को लेकर बात करें तो 'बंदर' टीवी स्टार समीर मेहरा के बारे में है, जिसका रोल बॉबी देओल ने किया है. जो अपने करियर के ढलान पर चल रहा है. इस बीच उसकी मुलाकात खुशी से होती है. लेकिन चीजें तब बदल जाती हैं, जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री वापस आ जाती है और उसे झूठे आरोपों में फंसा देती है. फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा नजर आई हैं.