Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: सुष्मिता सेन संग अफेयर को लेकर विक्रम भट्ट का खुलासा

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम अबतक कई सितारों संग जुड़ चुका है. हाल ही में ललित मोदी ने उनके संग अपने अफेयर पर बातें रखी थीं. वहीं अब फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने भी सुष्मिता संग अपने अफेयर की बात की है.

---विज्ञापन---

Vikram Bhatt
Vikram Bhatt

Entertainment News Live In Hindi: विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन की पहली मुलाकात फिल्म ‘दस्तक’ के सेट पर हुई थी. साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था, और विक्रम भट्ट उन्हें असिस्ट कर रहे थे. इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी. लेकिन बाद में विक्रम भट्ट का सुष्मिता सेन से ब्रेकअप हो गया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन संग अपने अफेयर को लेकर खुलासा किया.

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं और धुरंधर, धुरंधर 2 की सफलता के बाद से वह चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि इन सभी के अलावा वह डॉन 3 को लेकर भी विवादों में बने हुए हैं. इन सभी के बीच हाल ही में रणवीर सिंह का मजाक उड़ा चुकी एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की है.

---विज्ञापन---

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मधु की, जो कि 90s की तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वो एक समय पर रणवीर सिंह की आलोचक हुआ करती थीं, लेकिन धुरंधर की सफलता के बाद वह भी उनकी फैन गई है. इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में हिंदी रश से रणवीर सिंह को लेकर बात की और कहा, ” एक बात जो नए एक्टर्स को रणवीर सिंह से सीखनी चाहिए, वो ये है कि वो किसी की भी राय की परवाह नहीं करते हैं. जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, तब मैं खुद उन लोगों में से एक थी, जिन्हें रणवीर सिंह पसंद नहीं थे. मैं सोचती थी कि वो ठीक ठाक है, शायद अच्छे एक्टर हैं. लेकिन बाद में जब मैंने दिल धड़कने दो, गली बॉय और दूसरी फिल्में देखीं, तो मेरा पूरा नजरिया ही बदल गया.

उन्होंने आगे कहा, “आज मैं मानती हूं कि वो सबसे बेहतरीन हैं. वो सच में कमाल के हैं. मैंने पहले उनकी ड्रेसिंग की काफी आलोचना की थी. कभी वो येलो पैंट पहन लेते, तो कभी स्कर्ट. उन्होंने पूरी इंडस्ट्री की सोच को तोड़ दिया. लोग उनपर हंसते थे, मीम्स बनते थे, मजाक उड़ाते थे, लेकिन रणवीर को कभी कोई फर्क नहीं पड़ा. वो वही करते रहे जो उन्हें सही लगा. जो लोग उनका कभी मजाक बनाते थे, वो अब उनके फैन बन गए हैं. इनमें से मैं भी हूं.

---विज्ञापन---

मलयालम एक्टर सलीम का हुआ निधन

बता दें कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलीम कुमार का निधन हो गया है. उन्होंने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. उन्होंने मलयालम सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों को एक अलग पहचान दिलाई है. बता दें कि वह कुछ वक्त से बीमार थे और शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और इसी बीच उन्होंने अंतिम सांस ली.

पेद्दी ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने तीसरे दिन सिनेमाघरों में 28.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.मूवी ने भारत में 125.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने तीसरे दिन दुनिया भर सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की है. इसने दुनिया भर में तीन दिनों में 191.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:48 (IST) 7 Jun 2026
Entertainment Live News: Dev Anand का इकलौता बेटा अब कहां है?

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद की दीवानगी आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलती है. देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर में से एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. लेकिन उनका बेटा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. एक तरफ जहां पिता को बॉलीवुड का मेगा सुपरस्टार माना गया, वहीं बीटा स्टारडम हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहा. चलिए देव आनंद के इकलौते बेटे के बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढे़ं

19:11 (IST) 7 Jun 2026
Entertainment Live News: Ekta Kapoor ने इन सेलेब्स की रातोंरात बदली किस्मत

टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपने फिल्मी करियर में एकता अबतक कई हिट टीवी सीरियल्स प्रोड्यूस कर चुकी हैं. इसके जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार कलाकार भी दिए, जो आज पूरी दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं. एकता ने ऐसे चेहरों को टीवी पर लाया, जो अब टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों में गिने जाते हैं. आइए आज कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढे़ें

18:01 (IST) 7 Jun 2026
Entertainment Live News: डायरेक्टर की गंदी हरकत पर भड़कीं एक्ट्रेस

फिल्म इंडस्ट्री में अबतक कई एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने देने वाला खुलासा कर चुकी हैं. टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक ऑडिशन के दौरान डायरेक्टर ने उनसे छेड़छाड़ करनी चाही थी. एक्ट्रेस ने अपना ये बुरा एक्सपीरियंस एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया....पूरी खबप पढे़ं

16:22 (IST) 7 Jun 2026
"मेरे पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे", सुष्मिता सेन संग अफेयर के दिनों पर विक्रम भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें लेकर ललित मोदी ने खुलासा किया था. वहीं अब विक्रम भट्ट ने भी सुष्मिता संग अपने अफेयर पर खुलासा किया है...पूरी खबर पढे़ं

16:00 (IST) 7 Jun 2026
Entertainment Live News: टीवी क्वीन' एकता कपूर मना रही हैं अपना 51वां बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र की बेटी एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं और छोटे पर्दे की 'क्वीन' के नाम से मशहूर हैं. एकता 7 जून को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर में नागिन, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, जैसे कई शोज बनाए हैं. इतना ही नहीं वह तमाम फिल्में भी बना चुकी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं.

13:43 (IST) 7 Jun 2026
Entertainment Live News: 'Cocktail 2' के लिए शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन में से किसने ली सबसे ज्यादा फीस

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2, सिनेमाघरों में 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सैफ अली खान,दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की 2012 की कॉकटेल की सीक्वल है. इस फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. वहीं, यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसके लिए मेकर्स ने काफी पैसा लगाया है. इतना ही नहीं फिल्म की लीड स्टार्स कास्ट ने भी इसके लिए करोड़ों की फीस चार्ज की है. तो चलिए जानते हैं कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका ने फिल्म के लिए कितने पैसे वसूले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:43 (IST) 7 Jun 2026
Entertainment Live News: फिल्मों से दूर कहां गायब हैं अमृता राव?

अमृता राव आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 7 जून 1981 को मुंबई में हुआ था. फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की थी. इसके बाद साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो 'वो प्यार मेरा' में नजर आईं. इसके बाद 2002 में आई फिल्म 'ठाकरे' से एक्टिंग करियर की शुरुआत. उसके बाद अमृता ने बॉलीवुड में तमाम हिट फिल्में दी. वह इश्क विश्क, मैं हूं ना, विवाह, मस्ती, दीवार, अब के बरस, शौर्या, सत्याग्रह जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:34 (IST) 7 Jun 2026
Entertainment Live News: दो दिनों में कितना हुआ 'बॉबी देओल' की फिल्म 'बंदर' का कलेक्शन?

Bandar Box Office Collection Day 2: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है. हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही. इस मूवी ने पहले दिन 1 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं किया. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jun 07, 2026 10:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola