---विज्ञापन---
Box Office Report: 10वें दिन बढ़ी Awarapan 2 और Batwara 1947 की कमाई, जानें कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की.
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बटवारा 1947' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. हालांकि, 9वें और 10वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली. वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. इसके अलावा, दूसरे विकेंड पर भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी शानदार रहा. एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों की कमाई में 10वें दिन बढ़ोतरी देखी गई है. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने भारत और वर्ल्डवाइड लेवल पर कुल कितनी कमाई की है.
कैसा रहा 'बटवारा 1947' का प्रदर्शन?
सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म इन 10 दिनों में 50 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं पाई है. ये कहना गलत नहीं होगा कि सनी देओल की ये फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई.
'बटवारा 1947' के 10वें दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की फिल्म 'बटवारा 1947' ने 10वें दिन 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन से सिर्फ 15 लाख रुपये ज्यादा है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म को 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
'बटवारा 1947' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत के अलावा, सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा. इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक सिर्फ 53 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है. वहीं, 110वें दिन 5,402 शोज के साथ फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 16.0% रही, जिसमें सुबह के शो में 7.62%, दोपहर के शो में 29.85%, शाम के शो में 24.69% और रात के शो में 27.77% ऑक्यूपेंसी रही .
फिल्म 'आवारापन 2' का जलवा जारी
वहीं, दूसरी तरफ इमरान हाशमी, दिशा पटानी और शबाना आजमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 10वें दिन 8.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने 9वें दिन के मुकाबले 10वें दिन 50 लाख रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये हो गया और इसका ग्रोस कलेक्शन 162 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन भी काफी अच्छा चल रहा है. भारत में 136.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म 'आवारापन 2' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 193 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, 10वें दिन 13,632 शो के साथ इसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 21.0% रही.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.