Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी इस एक्ट्रेस पर लगा था पनौती का ठप्पा, आज बनी पति की ‘लकी चार्म; 8 साल से है फिल्मों से लापता

---विज्ञापन---

Husband's Lucky Charm Actress: गुजरात के अहमदाबाद में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया, जिसमें विराट कोहली की टीम आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का चमचमाता कप अपने नाम किया. लेकिन इस पूरे विनिंग मोमेंट के दौरान सबकी निगाहें सिर्फ विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर थीं, जिनकी खुशी का लेवल बहुत ही ज्यादा हाई था.

हार का डर सताने...

जब से विराट कोहली की टीम ने दूसरी बार IPL का कप जीता है, तब से हर कोई अनुष्का शर्मा को विराट कोहली का लकी चार्म कह रहा है. हालांकि, अनुष्का को लेकर लोगों के विचार पहले ऐसे बिल्कुल नहीं थे. शादी के पहले जब अनुष्का शर्मा भारत और आरसीबी के मैच में जाती थीं तो लोगों को टीम की हार का डर सताने लगता था.

---Advertisement---

मनहूस और पनौती...

दरअसल, उस समय विराट कोहली जब भी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे, तो लोग इसके लिए अनुष्का को जमकर ट्रोल करते थे, उन्हें मनहूस और पनौती तक कह दिया जाता था. हालात तो इतने खराब थे कि लोग स्टेडियम में अनुष्का को देखते ही अपना मुंह बना लेते थे.

विराट कोहली की लकी चार्म

वहीं, अब जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लगातार दूसरी बार IPL का कप जीत लिया है, वही लोग आज अनुष्का को विराट कोहली का लकी चार्म बता कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. जब से आरसीबी ने IPL कप जीता है, तब से सोशल मीडिया पर लोग अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं. आरसीबी की जीत को सेलिब्रेट करती हुईं अनुष्का के वीडियो सामने आ रहे हैं.

---Advertisement---

8 साल से है फिल्मों से लापता

बता दें कि अनुष्का शर्मा पिछले कुछ सालों से सिर्फ IPL में ही नजर आ रही हैं. अनुष्का की आखिरी फिल्म 'जीरो' 8 साल पहले, 2018 में, रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.  

First published on: Jun 01, 2026 06:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola