---विज्ञापन---
अनुपम खेर का नसीरुद्दीन शाह को मुंहतोड़ जवाब, ‘जोकर’ कहने पर भड़के एक्टर ने कहा…
Anupam Kher Hit Back Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह इस समय एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. दरअसल, अयोध्या राम मंदिर में चंदे की चोरी पर अनुपम खेर द्वारा किए गए कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अनुपम खेर के राजनीतिक विचारों पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह उन्हें 'जोकर' कह रहे हैं. अब इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह को मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए आपको पूरा मामला सामझाते हैं.
राम मंदिर में हुई चोरी का मामला
नसीरुद्दीन शाह का यह पुराना वीडियो 2020 को दिए एक इंटरव्यू का हिस्सा है, जो सोशल मीडिया पर तब वायरल हुआ जब अनुपम खेर ने इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में राम मंदिर में हुई चोरी को बहुत छोटी बात कहा और इस घटना की तुलना मुगल काल में मंदिरों में हुई लूटपाट से की.
नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा?
2020 के इस इंटरव्यू में अनुपम खेर के बारे में बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा, 'अनुपम खेर जैसा व्यक्ति बहुत मुखर है. मुझे नहीं लगता कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है. वह एक 'जोकर' है. एनएसडी और एफटीआईआई के उसकी कई बातें उनकी चाटुकारिता की गवाही दे सकती हैं. यह उनके खून में है. वह इसे रोक नहीं सकते.'
अनुपम खेर का नसीरुद्दीन शाह को जवाब
अब अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह के इस वीडियो का जवाब देते हुए एक्स पर अपना एक वीडियो मैजेस शेयर किया है. जिसमें अनुपम खेर ने कहा, 'हालांकि मैंने आपके बारे में कभी कुछ बुरा नहीं कहा, लेकिन अब कहूंगा. इतनी सारी अचिवमेंट हासिल करने के बावजूद आपने अपनी पूरी लाइफ फ्रशटेशन में बिताया है.'
मेरे खून में हिन्दुस्तान...
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली को क्रिटिसाइज कर सकते हैं, तो मुझे यकीन है कि मैं भी उन्हीं की संगत में हूं. उनमें से किसी ने भी आपकी बातों को कभी गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि आप ये जो कुछ कर रहे हैं वो सब आप नशीले पदार्थों के सेवन के कारण कर रहे हैं. आपको सही और गलत के बीच का अंतर नहीं पता है, और हां... मेरे खून में हिन्दुस्तान बहता है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.