Sunday, 7 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amrita Rao Birthday: फिल्मों से दूर कहां गायब हैं अमृता राव? कर चुकी हैं ‘विवाह’ से लेकर ‘मैं हूं ना’ जैसी हिट फिल्में, अब करती हैं ये काम?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव लोगों के बीच फिल्म विवाह को लेकर काफी पॉपुलर हैं. इस फिल्म में उनका किरदार पूनम लोगों को काफी पसंद आया था. उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं, अमृता राव ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली. तमाम हिट फिल्में देने वाली अमृता आज क्या कर रही हैं और फिल्मों से दूर रहकर वह कैसे कमाई कर रही हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अमृता राव बर्थडे

दरअसल, अमृता राव आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 7 जून 1981 को मुंबई में हुआ था. फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की थी. इसके बाद साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो 'वो प्यार मेरा' में नजर आईं. इसके बाद 2002 में आई फिल्म 'ठाकरे' से एक्टिंग करियर की शुरुआत. उसके बाद अमृता ने बॉलीवुड में तमाम हिट फिल्में दी. वह इश्क विश्क, मैं हूं ना, विवाह, मस्ती, दीवार, अब के बरस, शौर्या, सत्याग्रह जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.

---Advertisement---

अमृता राव को इन फिल्मों से मिली पॉपुलैरिटी

हालांकि अमृता राव को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फराह खान की फिल्म मैं हूं ना और सूरज बड़जात्या की मूवी विवाह से मिली. वह मैं हूं ना से ज्यादा फिल्म विवाह में अपने किरदार पूनम को लेकर फेमस हुईं. इस मूवी में उनका यह रोल काफी पसंद किया गया. इतना ही नहीं फिल्म में उनका डायलॉग 'जल लीजिए' भी खूब वायरल हुआ था, जिसपर सालों बाद भी तमाम मीम्स बनते हैं.

2016 में आरजे अनमोल से अमृता ने रचाई शादी

वहीं, अमृता राव की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने लंबे वक्त पहले ही फिल्मों से दूरी बना ली. उन्होंने साल 2016 में रेडियो जॉकी अनमोल सूद से शादी की थी. कपल ने बेहद साधारण ढंग से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम वीर है.

---Advertisement---

पति के साथ अमृता चलाती हैं पॉडकास्ट

जैसा कि अमृता अब फिल्मों से दूर हैं, तो वह कैसे कमाई करती हैं. दरअसल, अमृता एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसका नाम 'कपल ऑफ थिंग्स' हैं. वह इसमें पति अनमोल के साथ मिलकर तमाम सेलेब्स के इंटरव्यू ले चुकी हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं.

अमृता राव की नेटवर्थ

एक्ट्रेस की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं. वह श्रद्धा कपूर के ज्वेलरी ब्रांड की भी एंबेसडर हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 07, 2026 11:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola