---विज्ञापन---
Alpha OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी Alia Bhatt की ‘अल्फा’?
Alpha OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर ऑडियंस ने मिक्स रिव्यू दिया है. जहां कुछ लोगों ने फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के एक्शन सीन की तारीफ की, वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का एक्शन खास पसंद नहीं आया. फिल्म के रिव्यू के बीच आलिया भट्ट की 'अल्फा' के ओटीटी रिलीज को लेकर एक बात सामने आई है.
'अल्फा' की ओटीटी रिलीज
सिनेमाघरों में 'अल्फा' की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर ऑडियंस अलग-अलग तरह के रिव्यू दे रहे हैं. अभी तक फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने नहीं आया है, इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर बातें शुरू हो गई हैं.
कुछ समय पहले
बता दें कि कुछ समय पहले ही वैरायटी ने खबर दी थी कि मेकर्स फिल्म 'अल्फा' को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं. यह खबर फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से महीनों पहले सामने आई थी.
215 करोड़ का ऑफर
वैरायटी की इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नेटफ्लिक्स ने यश राज फिल्म्स (YRF) को एक 215 करोड़ का ऑफर दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्म 'अल्फा' को सिनेमाघरों को रिलीज करने के बजाय सीधे डिजिटल प्रीमियर करने की मांग की थी. इसके बाद, खबर आई कि प्रोडक्शन हाउस ने कथित तौर पर नेटफ्लिक्स के इस ऑफर को ठुकरा दिया. मेकर्स ने आलिया भट्ट और शरवरी पर बड़ा दांव खेलते हुए इसे थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया.
'अल्फा' की ओटीटी रिलीज डेट
डिजिटल प्रीमियर की बात करें तो YRF की तरफ से अभी तक 'अल्फा' की ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. तब तक के लिए इस स्पाई थ्रिलर को सिर्फ सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.