---विज्ञापन---
लॉर्ड्स में ‘हैवान’ की झलक! अक्षय कुमार का नया अवतार देख फैंस रह गए हैरान
सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार के नए लुक की हो रही है. वह घनी सफेद दाढ़ी में नजर आए, जिसे देखकर कई फैंस पहली नजर में उन्हें पहचान ही नहीं पाए. उनका यह बदला हुआ अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं और इस लुक के पीछे की वजह जानने के लिए भी उत्सुक हैं.
रॉयल अंदाज में दिखे सैफ अली खान
वहीं, सैफ अली खान हमेशा की तरह बेहद रॉयल अंदाज में दिखाई दिए. सफेद शर्ट, ब्लेजर और स्टाइलिश लुक में नजर आए सैफ ने भी फैंस का दिल जीत लिया. स्टेडियम में दोनों स्टार्स को साथ देखकर लोगों को उनकी पुरानी फिल्मों की याद भी आ गई.
दोनों की पुरानी यादें हुईं ताजा
हालांकि, इस मुलाकात ने सिर्फ पुरानी यादें ही ताजा नहीं कीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'हैवान' को लेकर भी चर्चाएं तेज कर दी हैं. अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. ऐसे में लॉर्ड्स के स्टैंड्स में दोनों को साथ देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करनी शुरू कर दी.
'हैवान' को लेकर चर्चा तेज
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि 'हैवान' के स्टार्स साथ में मैच का मजा ले रहे हैं.' वहीं कुछ लोगों ने अक्षय के नए लुक को उनकी आने वाली फिल्म से जोड़कर भी देखना शुरू कर दिया. हालांकि, उनके इस लुक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
क्रिकेट और बॉलीवुड का दिखा धांसू कॉम्बो
क्रिकेट और बॉलीवुड का यह शानदार संगम फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा. एक तरफ मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था, तो दूसरी ओर स्टैंड्स में मौजूद अक्षय कुमार और सैफ अली खान लगातार कैमरों का फोकस बने रहे. अब फैंस को सिर्फ उनकी वायरल तस्वीरों का ही नहीं, बल्कि फिल्म 'हैवान' में दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने का भी बेसब्री से इंतजार है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.