Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रिलीज से पहले ही ‘भूत बंगला’ का हुआ ‘भूल भुलैया’ से कंपेरिजन, लेकिन क्यों?

अक्षय कुमार 'स्काईफोर्स', 'हाउसफुल 5', 'केसरी चैप्टर 2' के बाद अब 'भूत बंगला' से लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं, हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की टीजर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों को डराने के साथ ही खूब गुद-गुदाया भी, लेकिन इस बीच दर्शकों ने टीजर को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.

अक्षय कुमार 'स्काईफोर्स', 'हाउसफुल 5', 'केसरी चैप्टर 2' के बाद अब 'भूत बंगला' से लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं, हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की टीजर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों को डराने के साथ ही खूब गुद-गुदाया भी, लेकिन इस बीच दर्शकों ने टीजर को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गर्म हो गया है. लंबे समय बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, इसलिए फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, लेकिन टीजर सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन थोड़े मिलेजुले नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है, कि 'भूत बंगला' का टीजर देखकर लोगों को 'भूल भुलैया' की याद आ रही है. कई दर्शकों का कहना है, कि दोनों फिल्मों की शुरुआत का अंदाज काफी मिलता-जुलता है. जहां 'भूल भुलैया' में मंजूलिका का खौफ था, वहीं 'भूत बंगला' में 'वधुसुर' नाम के भूत का जिक्र किया गया है, जो मंगलपुर में शादी करने वालों को अपना शिकार बनाता है.

टीजर की शुरुआत एक डरावनी कहानी से होती है, जिसमें वधुसुर के आतंक को दिखाया गया है. इसके बाद फिल्म के सभी मुख्य किरदारों की झलक दिखाई जाती है. अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जीशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा और असरानी जैसे कलाकार नजर आते हैं.

---Advertisement---

खास बात ये है, कि टीजर में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग की हल्की झलक भी देखने को मिलती है, जो उनके पुराने अंदाज की याद दिलाती है. हालांकि, दर्शकों का एक वर्ग टीजर से थोड़ा निराश भी नजर आया.

कुछ लोगों का कहना है, कि उन्हें टीजर में न तो डर महसूस हुआ, और न ही हंसी आई. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे 'भूल भुलैया' का रीमेक या उसकी झलक बताया. इसके बावजूद कई फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं, कि फिल्म रिलीज के बाद कुछ नया और मजेदार देखने को मिलेगा.

---Advertisement---

फिल्म की खास बात ये भी है, कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन करीब 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा, कि 'भूत बंगला' रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, या नहीं. फिलहाल, टीजर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है, भले ही इसके साथ तुलना और सवाल भी खड़े हो गए हों.

---Advertisement---
First published on: Apr 09, 2026 04:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola