---विज्ञापन---
Cannes के दूसरे दिन भी छाई Aishwarya Rai, पिंक गाउन में लगीं बला की खूबसूरत; बेटी संग भी दिए पोज
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हो गई हैं. इस फेस्टिवल में तमाम हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारें पहुंचे हैं. आलिया भट्ट से लेकर जैकलीन फर्नांडीस, मौनी रॉय तक ने कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है. वहीं, फैंस को इन सेलेब्स के अलावा ऐश्वर्या राय का बेसब्री से इंतजार था और वह भी अपनी बेटी आराध्या के साथ कांस में पहुंच गई हैं. जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर लुक तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं.
पहले दिन कांस के लिए ऐश्वर्या ने पहना ब्लू गाउन
ऐश्वर्या राय ने कांस के पहले दिन ब्लू कलर का बटरफ्लाई गाउन पहना था. इस लुक के लिए उन्होंने अपने बालों को हल्का कर्ल किया और सिंपल मेकअप किया था. इसके साथ ही रेड लिपस्टिक लगाई थी. एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करने के लिए ब्लू डायमंड नेकलेस पहना था, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था.
दूसरे दिन भी बला की खूबसूरत लगीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय के दूसरे दिन के लुक को लेकर बात करें तो उन्होंने इस दिन पिंक कलर का गाउन पहना है. इस गाउन के साथ उन्होंने केप पहनी है. इसके साथ ही उन्होंने बालों को कर्ल किया हुआ और वह हर बार की तरह कमाल दिख रही हैं.
ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने भी रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
दूसरी ओर ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पोज करते हुए नजर आई हैं. आराध्या ने इस दौरान रेड गाउन पहना है और इसके साथ ही रेड केप पहना है.
लोगों ने की ऐश्वर्या और आराध्या की तारीफ
दोनों के ही लुक्स की लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारी. दूसरे ने लिखा, "ऐश्वर्या ने अपनी बेटी की मासूमियत को कायम रखा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "दोनों कितनी प्यारी लग रही हैं.
पहली बार 2002 में कांस पहुंची थी ऐश्वर्या
बता दें कि ऐश्वर्या राय पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में साल 2002 में पहुंची थी. इस दौरान वह अपनी फिल्म देवदास के लिए वहां पहुंची थीं और शाहरुख खान भी साथ नजर आए थे. उसके बाद से वह हर साल लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कांस में शामिल होती हैं.