---विज्ञापन---

Cannes Film Festival 2026: रेड कार्पेट पर तितली बनकर उतरीं 52 साल की ऐश्वर्या राय, लुक देख बढ़ गई विदेशियों की धड़कन

---विज्ञापन---

Aishwarya Rai Red Carpet Look In Cannes: कान्स फिल्म फेस्टिवल से आखिरीकार ओरिजनल इंडियन डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन का रेड कार्पेट का लुक सामने आ गया है. यकीन मानिए ऐश्वर्या का ये लुक भारत की तरफ से कान्स में पहुंची अब तक की सभी एक्ट्रेस के लुक को मात दे रहा है. ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक उनके अब तक सभी लुक्स के मुकाबले बहुत ही ज्यादा लाजवाब है. इस लुक में ऐश्वर्या राय बेशक बेहद खूबसूरत लग रही है.

ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक

फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल हिस्सा लेने वाली ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर अपने रेड कार्पेट लुक से सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक तेजी से वायरल हो रहा है.

---Advertisement---

तितली बनकर उतरी ऐश्वर्या राय

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय नीले गाउन में तितली बनकर उतरीं. उन्होंने अपने दोनों हाथों में पीछे से दुपट्टा डाला हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने एक डायमंड का नेकलेस भी पहना हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

ऐश्वर्या का स्टाइलिश लुक

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का लुक इतना खूबसूरत था कि वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स के कैमरे उन्हें कैप्टर करने लगे. उन्होंने पीछे से अपने दोनों हाथों पर दुपट्टा डाला है। ऐश्वर्या ने अपने इस स्टाइलिश लुक को बेहतरीन मेकअप और अपने खुले बालों के साथ पूरा किया.

---Advertisement---

कान्स की ओजी हैं ऐश्वर्या राय

कान्स की ओजी हैं ऐश्वर्या रायसोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक देखकर फैंस हैरान हैं. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जैसे एक यूजर ने उन्हें 'क्वीन' बताया है. एक दूसरे यूजर ने लिखा 'इस सामराज्य की रानी बताया. एक दूसरे यूजर ने लिखा 'ऐश्वर्या राय कान्स की ओजी हैं.'

First published on: May 22, 2026 11:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.