---विज्ञापन---

गोविंदा या गोरिल्ला… आलिया के बाद अब ‘हीरो नं 1’ हो रहे ट्रोल, तस्वीरें आपके भी उड़ा देंगी होश

Govinda Face Trolling: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पत्नी सुनीता अहूजा की वजह से खबरों में रहते हैं. अक्सर उनके तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ती रहती हैं. लेकिन इस बार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के कारण नहीं, बल्कि अपनी एक वीडियो की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं.

गोविंदा का वीडियो

दरअसल, गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं. इस वीडियो के कमेंट में लोग उन्हें गोरिल्ला से कम्पेयर कर रहे हैं.

---Advertisement---

पार्टी में बैठे नजर आए गोविंदा?

इस वायरल वीडियो में गोविंदा किसी इवेंट या पार्टी में बैठे नजर आ रहे हैं, इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का एक शाइनी आउटफिट पहना हुआ है. बैकग्राउंड देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये किसी अवॉर्ड शो या कोई ग्लैमरस फंक्शन है.

टूट गया गोविंदा का दांत

इस वीडियो में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गोविंदा की हंसी और उनके दांतों ने खींचा. दरअसल, हंसते हुए गोविंदा का एक दांत टूट गया है, जो इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है.  

---Advertisement---

देखते ही देखते वीडियो वायरल

Instant Bollywood ने जैसे ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर डाला, वैसे ही ये लोगों की नजर आ गया और देखते ही देखते वायरल हो गया. इसके साथ ही वीडियो पर लोगों के कमेंट में आने शुरू हो गए.

गोविंदा या गोरिल्ला

वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोग तो गोविंदा की तारीफ कर रहे हैं. लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. जैसे एक यूजर ने लिखा, 'गोविंदा या गोरिल्ला'. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छे अच्छे इंसान गिर जाते हैं, फिर दांत क्या चीज है.'  

First published on: May 18, 2026 08:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.