---विज्ञापन---
ज्यादा खूबसूरत होना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, झेलने पड़े कई रिजेक्शन; लेकिन फिर भी नहीं हारी हिम्मत
ग्लैमर की दुनिया में जहां हर कोई खूबसूरत दिखने की होड़ में लगा रहता है, वहीं अदिति भाटिया के लिए उनका लुक ही उनके काम में बाधा बन रहा है. 'ये है मोहब्बतें' जैसे शोज से घर-घर में मशहूर हुईं अदिति ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें अक्सर सिर्फ लुक्स के आधार पर जज किया जाता है. कई बार बेहतरीन ऑडिशन देने के बावजूद उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया गया कि वे रोल के हिसाब से जरूरत से ज्यादा सुंदर हैं. अदिति अब ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जो उनकी खूबसूरती के बजाय उनकी अदाकारी को पर्दे पर पेश करें.
खूबसूरती बनी रिजेक्शन की वजह
अदिति ने बताया कि कई बार मेकर्स उन्हें यह कहकर कास्ट नहीं करते कि वे उस रोल के लिए 'नैचुरल' नहीं दिखेंगी. एक्ट्रेस के मुताबिक, "मेरी एक्टिंग भले ही 10/10 हो, फिर भी लोग कहते हैं कि किसी और को कास्ट करना चाहिए था जो रोल में ज्यादा फिट दिखे." उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गया है कि वे लोगों को अपनी इमेज से हटकर कुछ दिखा सकें.
लुक्स सेंट्रिक रोल्स से बनाई दूरी
अदिति अब उन रोल्स को हाथ भी नहीं लगातीं जो सिर्फ उनकी अपीयरेंस पर आधारित होते हैं. उन्होंने बताया कि बीते कुछ सालों में उन्होंने ऐसे कई प्रोजेक्ट्स छोड़े हैं, जिनमें उन्हें बस एक सुंदर चेहरा बनकर दिखना था. वे चाहती हैं कि लोग उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करें, न कि सिर्फ उनकी तस्वीरों की.
आर्टिस्ट के तौर पर साबित करने की चाहत
एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास एक आर्टिस्ट के तौर पर दिखाने के लिए बहुत कुछ है. वे कहती हैं, "मैं यह बोलते हुए घमंडी लग सकती हूं, लेकिन बात बस इतनी है कि मुझे एक कलाकार के तौर पर बहुत कुछ साबित करना है." वे ऐसे रोल्स करना चाहती हैं जो ऑडियंस को सरप्राइज कर दें और जिसकी किसी ने कल्पना भी न की हो.
इंस्टाग्राम इमेज बनाम फिल्मी पर्दा
अदिति मानती हैं कि लोगों ने उनकी खूबसूरती को इंस्टाग्राम पर खूब देखा है, लेकिन वे स्क्रीन पर इसे दोहराना नहीं चाहतीं. वे चाहती हैं कि डायरेक्टर उन्हें एक ऐसे सांचे में ढालें जहां उनकी सुंदरता गौण हो जाए और उनकी कला मुख्य भूमिका में हो. वे खुद को किसी भी रोल में ढालने के लिए पूरी तरह तैयार रहती हैं.
'द केरल स्टोरी 2' में दिखा दमदार अवतार
अदिति की पिछली रिलीज फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' थी, जिसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया था. धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर विषय पर आधारित इस फिल्म में अदिति ने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा. यह फिल्म उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई है, जहां उन्होंने अपनी ग्लैमरस इमेज से हटकर काम किया.