Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर क्यों चुप हैं आमिर खान की बेटी इरा? Neet पेपर लीक विवाद पर बोलीं- ‘मैंने प्रोटेस्ट का कोई वीडियो नहीं देखा…’

---विज्ञापन---

देशभर के कई शहरों में इन दिनों NEET पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं. CJP पिछले 34 दिनों से प्रदर्शन कर रही है. बीते दिनों बड़ी संख्या में छात्र जंतर-मंतर पर जुटे थे. इसके बाद 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च निकाला गया, जिसके दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, कई सेलेब्स ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन भी दिया है.

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर इरा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

अब आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी छात्र प्रदर्शन पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने बताया कि वह अब तक इस मुद्दे पर चुप क्यों थीं. इरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन के वीडियो नहीं देखे हैं.

---Advertisement---

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोलीं इरा खान

इरा ने कहा, "यह सच है कि मैं मेंटल हेल्थ की वकालत करती हूं और जब भी इन विषयों पर बात करती हूं, तो चाहती हूं कि लोग इस पर ध्यान दें. मुझे लगता है कि मेंटल हेल्थ पूरी जिंदगी से जुड़ा विषय है. मैंने कुछ मुद्दों पर बोलने और आवाज उठाने का फैसला किया है. कुछ वजहें हैं, जिनकी वजह से मैंने इस मामले में ऐसा नहीं किया और मैं उन्हें अच्छी तरह समझाने की कोशिश करूंगी."

इरान ने कहा- कोई प्रोटेस्ट के वीडियो नहीं देखे

उन्होंने आगे कहा, "सबसे पहले मेरे मन में यही बात आई कि मुझे नहीं लगा कि मेरे पास ऐसा कुछ कहने के लिए है, जिससे इस बातचीत में कोई नई बात जुड़ सके. खासकर इसलिए क्योंकि इस मुद्दे को लेकर मेरे मन में कोई खास भावना नहीं है, जबकि आमतौर पर मैं हर खबर पर अपना रिएक्शन देती हूं. मैं ऐसी खबरें अक्सर नहीं देखती और न ही सोशल मीडिया के एक्सप्लोर पेज पर जाती हूं. मैंने हिंसा या विरोध प्रदर्शन का कोई भी वीडियो नहीं देखा है."

---Advertisement---

आखिर क्यों चुप थीं इरा, बताई वजह

इरा ने आगे कहा, "मुझे पता है कि क्या हो रहा है, लेकिन मैं खुद को इससे भावनात्मक रूप से प्रभावित नहीं होने देती, क्योंकि इससे मुझे बहुत परेशानी होती है। मैं घबरा जाती हूं और खुद को बेहद बेबस महसूस करने लगती हूं." उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह सिस्टम की परवाह किए बिना आजादी से जिंदगी जीना पसंद करती हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हमेशा ऐसा करना सही नहीं होता.

मुद्दे को नजरअंदाज करना मुश्किल

पोस्ट शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा, "मैं समझती हूं कि किसी मुद्दे को नजरअंदाज कर पाना, ऐसा करने की हैसियत होना या ऐसा करने का विकल्प मिलना अपने आप में एक विशेषाधिकार (प्रिविलेज) है. मैं यह समझने की कोशिश कर रही हूं कि अपने मूल्यों के अनुसार मैं सबसे प्रभावी भूमिका कैसे निभा सकती हूं और मैं वही करूंगी. सुरक्षित रहें." बता दें कि इस पूरे विरोध प्रदर्शन को लेकर आमिर खान ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

---Advertisement---
First published on: Jul 25, 2026 01:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola