---विज्ञापन---

6 एपिसोड की सबसे डरावनी सीरीज, रात तो छोड़िए दिन के उजाले में भी कांपने लगेगी रूह

हॉरर और सस्पेंस वेब सीरीज के दीवानों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर डर का एक ऐसा हाई-लेवल डोज मौजूद है, जो कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है. हम बात कर रहे हैं साल 2023 में आई एक धांसू और खौफनाक हॉरर-थ्रिलर सीरीज की, जो महज 6 एपिसोड की है. इस सीरीज में डर और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसे देखने के बाद रात तो छोड़िए, दिन के उजाले में भी आपकी रूह कांप जाएगी.

6 एपिसोड में 6 अलग और डरावनी कहानियां

इस एंथोलॉजी सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके हर एपिसोड में एक नई और बिल्कुल अलग कहानी दिखाई गई है. हर मंजिल पर एक नया भूतिया और खौफनाक राज छिपा है, जो दर्शकों को अंत तक स्क्रीन से बांधे रखता है.

---Advertisement---

क्या है सीरीज का नाम?

बता दें कि सीरीज का नाम 'मेंशन 24' है. इसकी कहानियों में से एक कहानी 'लिली' नाम के एक साइको किलर की है. यह किरदार महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है, उनके साथ संबंध बनाता है और फिर बेरहमी से उनके अंगों को काटकर, पकाकर खा जाता है. साथ ही वह मानव अंगों की तस्करी भी करता है. इस एपिसोड के कुछ दृश्य इतने वीभत्स और डरावने हैं कि आपके हलक से पानी का घूंट नीचे नहीं उतरेगा.

वरलक्ष्मी और अविका गौर की दमदार एक्टिंग

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार ने मुख्य पत्रकार अमृता के किरदार में जान फूंक दी है. वहीं, 'बालिका वधू' फेम अविका गौर भी इस सीरीज में एक बेहद दिलचस्प और डरावने अवतार में नजर आई हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए थे.

---Advertisement---

ओटीटी पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

तेलुगु भाषा में बनी इस सीरीज को हिंदी बेल्ट के दर्शकों ने भी ओटीटी पर काफी पसंद किया है. इसके कमाल के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), हवेली का सन्नाटा और बैकग्राउंड म्यूजिक हॉरर के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस थ्रिलर पेश करते हैं.

क्या अमृता ढूंढ पाएगी अपने पिता को?

पूरी सीरीज के दौरान दर्शकों के मन में यह सस्पेंस बना रहता है कि क्या अमृता इस शापित मेंशन के खौफ से बचकर अपने बेगुनाह पिता को ढूंढ पाएगी, या फिर वह भी इस भूतिया इमारत का ग्रास बन जाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आपको आखिरी एपिसोड में मिलते हैं.

First published on: May 20, 2026 03:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.