Tuesday, 18 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT ने बदली सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई इन 5 फिल्मों की किस्मत, बनीं कल्ट क्लासिक

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन बाद में OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इस लिस्ट में कई ऐसी फिल्में शामिल हैं, जो कि बाद में कल्ट क्लासिक साबित हुईं.

बॉलीवुड में हर साल तमाम फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि, इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं, तो कुछ बुरी तरह फ्लॉप हो जाती हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं, लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक साबित हुईं. इतना ही नहीं, आज इन फिल्मों के लोग दीवाने हैं. तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.

‘आवारापन’

सबसे पहले बात करते हैं 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ की. इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें इमरान हाशमी और श्रिया सरन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. हालांकि, बाद में इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला. फिल्म को ओटीटी और YouTube पर भी खूब पसंद किया गया और देखा गया. हालांकि, फिलहाल यह किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है. वहीं, इसका सीक्वल ‘आवारापन 2’ हाल ही में 14 अगस्त को रिलीज हुआ है, जो जबरदस्त हिट रही

---Advertisement---

‘लैला मजनू’

लिस्ट में दूसरा नाम 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘लैला मजनू’ का है. इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था. फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. उस समय फिल्म के लिए दर्शक जुटाना भी मुश्किल हो गया था. हालांकि, बाद में जब यह Netflix, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई, तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म को 7.6 की रेटिंग मिली है. इतना ही नहीं, फिल्म को री-रिलीज पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

‘तुम्बाड’

2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ भी इस लिस्ट में शामिल है. यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म है. फिल्म को सिनेमाघरों में शुरुआत में कोई खास रिएक्शन नहीं मिला, लेकिन Netflix पर रिलीज होने के बाद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म का सीक्वल भी जल्द आने वाला है.

---Advertisement---

‘सोनचिड़िया

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म ‘सोनचिड़िया’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 2019 में रिलीज हुई इस डकैत ड्रामा फिल्म में सुशांत के अलावा भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार नजर आए थे. हालांकि, फिल्म को ZEE5 पर रिलीज होने के बाद दर्शकों से खूब प्यार मिला. लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की और फिल्म को अच्छी व्यूअरशिप भी मिली.

‘भारत भाग्य विधाता’

आखिर में बात करते हैं कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज एक हफ्ते बाद ही इसके शो कम हो गए थे. हालांकि, फिल्म 14 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज हुई है. रिलीज होते ही इस फिल्म ने ZEE5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

---Advertisement---
First published on: Aug 18, 2026 02:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola