---विज्ञापन---
हॉलीवुड की ‘The Conjuring’ भी फेल! Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप जाएगी आपकी रूह
अगर आप भी हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और रात को इस तरह की हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स मौजूद ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. बता दें कि नेटफ्लिक्स पर ऐसी कई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्में मौजूद हैं, जो केवल डराती नहीं हैं, बल्कि इनमें सस्पेंस और एक्शन भी भरपूर होता है. इस लिस्ट में क्लासिक सिनेमा के मास्टरपीस से लेकर आधुनिक दौर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां शामिल हैं. इन फिल्मों को देखकर असली डर का एहसास होगा.

The Deliverance (द डिलिवरेंस)- यह सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. इस फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो अपने घर में शैतानी शक्तियों (Demonic presence) से जूझ रहा है. यह फिल्म काफी डरावनी और इंटेंस है.
We Have a Ghost (वी हैव अ घोस्ट)- अगर आफको हॉरर-कॉमेडी फिल्में पसंद हैं तो यह आपके लिए बेस्ट है. एक परिवार जब अपने नए घर में शिफ्ट होता है, तो उन्हें वहां एक भूत मिलता है. जहां इस फिल्म में डर के साथ-साथ आपको हंसाने और इमोशनल करने का काम भी किया गया है.
Day Shift (डे शिफ्ट)- जेमी फॉक्स और स्नूप डॉग स्टारर यह फिल्म सिर्फ हॉरर ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एक्शन का भी तड़का है. इसमें वैम्पायर हंटिंग (Vampire Hunting) को एक बहुत ही रोमांचक और नए अंदाज में दिखाया गया है.
Creep (क्रीप)- यह एक 'फाउंड फुटेज' स्टाइल की जबरदस्त हॉरर फिल्म है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक वीडियोग्राफर एक अनजान शख्स का वीडियो शूट करने पहुंचता है. इसके बाद उसे धीरे-धीरे अहसास होता है कि वह इंसान कितना खतरनाक और पागल है.
Psycho (साइको)- अल्फ्रेड हिचकॉक की इस क्लासिक फिल्म में आपको सस्पेंस-हॉरर का मेल देखने को मिलता है. एक मोटल और उसके अजीबोगरीब मालिक की यह कहानी आपको खूब डराएगी. यह फिल्म आज भी दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में गिनी जाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.